हिदू समाज में समरसता लाने को विहिप ने डाली आहुतियां
विश्व हिदू परिषद महानगर के समरसता विभाग द्वारा समस्त हिदू समाज को एकजुट व जागृत करने के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया।
मेरठ, जेएनएन। विश्व हिदू परिषद महानगर के समरसता विभाग द्वारा समस्त हिदू समाज को एकजुट व जागृत करने के लिए घंटाघर पर नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास समरसता यज्ञ का आयोजन हुआ। इसमें हिदू समाज के विभिन्न वर्गो के साथ यज्ञ में आहुतियां डालीं गईं।
महानगर में पिछले करीब एक माह से विहिप हिदुओं को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर समरसता यज्ञ कर रहा है। यज्ञ में वैदिक मंत्रों के बीच आहुतियां डालीं गई और समाज को संगठित करने की कामना ईश्वर से की गई। महानगर सह समरसता प्रमुख मुन्नालाल ने बताया कि महानगर में अब तक सात स्थानों पर यज्ञ किया जा चुका है। इससे पूर्व तेजगढ़ी, भूमिया पुल, बच्चा पार्क, बेगमपुल आदि पर इसका आयोजन किया जा चुका है। इसमें हिदू समाज के सभी वर्ग व जाति के लोगों की सहभागिता रहती है। यज्ञ के दौरान महानगर इकाई के सह समरसता प्रमुख दिलीप आर्य, प्रचार प्रमुख मधुवन आर्य, विद्यार्थी प्रमुख हिमांशु, महावीर नगर के प्रखंड अध्यक्ष अमित जैन आदि मौजूद रहे।
छात्राओं को दी ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी
मेरठ, जेएनएन। कनोहर लाल पीजी कालेज में सोमवार को चिकित्सा समिति की ओर से आनलाइन व्याख्यान का हुआ। इसमें मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल वैशाली की डा. राशि अग्रवाल ने गले में बने रहने वाले दर्द समेत अन्य परेशानी के कारण और लक्षण के बारे में बताया। इस दौरान छात्राओं ने प्रश्न पूछकर अपनी समस्या का समाधान भी किया। वहीं, दूसरी ओर विश्व पर्यटन दिवस पर भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ की ओर से ऐतिहासिक धरोहर विषय पर व्याख्यान किया गया। अतिथि वक्ता सुनील कुमार शर्मा ने छात्राओं को परीक्षितगढ़ किला, भोले की झाल की पनचक्की, काली पलटन मंदिर, शहीद स्मारक, आबू का मकबरा, शाहपीर का मकबरा, ईदगाह, औघड़नाथ मंदिर, गाधारी तालाब, विक्टोरिया पार्क, नौचंदी मेला, जामा मस्जिद का इतिहास बताया। इस दौरान प्राचार्य डा. किरण प्रदीप, डा. विनीता गुप्ता, सोनिका नागर और प्रीति सिंह भी उपस्थित रहीं।