Move to Jagran APP

वाल्मीकि जयंती 2021 : मेरठ के सपा नेता पहुंचे लखनऊ, अखिलेश यादव को भेंट किया महर्षि वाल्मीकि का चित्रपट

वाल्मीकि जयंती 2021 लखनऊ में सपा कार्यालय पर महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई गई। मेरठ से पहुंचे नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को महर्षि वाल्मीकि का चित्रपट भेंट किया। जिला उपाध्यक्ष विपिन मनोठिया चित्रपट लेकर पहुंचे थे।

By Taruna TayalEdited By: Published: Wed, 20 Oct 2021 08:38 PM (IST)Updated: Wed, 20 Oct 2021 08:38 PM (IST)
वाल्मीकि जयंती 2021 : मेरठ के सपा नेता पहुंचे लखनऊ, अखिलेश यादव को भेंट किया महर्षि वाल्मीकि का चित्रपट
मेरठ के सपा नेता अखिलेश यादव से मिले।

मेरठ, जेएनएन। लखनऊ में सपा कार्यालय पर महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई गई। मेरठ से पहुंचे नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को महर्षि वाल्मीकि का चित्रपट भेंट किया। जिला उपाध्यक्ष विपिन मनोठिया चित्रपट लेकर पहुंचे थे।

loksabha election banner

विपिन ने कहा कि अखिलेश यादव ने वादा किया है कि समाजवादी सरकार आने पर वाल्मीकि समाज के लोगों को बहुत सम्मान मिलेगा। जिस प्रकार से वाल्मीकि जयंती का अवकाश छुट्टी भारतीय जनता पार्टी द्वारा बंद कर दी गई थी जैसे ही उनकी सरकार बनेगी दोबारा वाल्मीकि जयंती का अवकाश घोषित कर देंगे। समाजवादी सरकार बनने पर एक लाख सफाई कर्मचारी की भर्ती की जाएगी। जो सफाई कर्मचारी पूरे प्रदेश में संविदा के पद पर हैं उन्हें स्थाई किया जाएगा।

उधर, मेरठ में जिला कार्यालय पर महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, विधायक रफीक अंसारी, संजीव यादव, सतीश चौधरी, सौरभ अग्रवाल, संजीव गुप्ता, विजय कुमार, रजत चौधरी, आदित्य चौधरी आदि उपस्थित हुए।

दूसरी तरफ कैंट में सन्नी गुप्ता के कार्यालय पर जयंती मनाई गई। इसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, विधानसभा टिकट के दावेदार सन्नी गुप्ता, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शिवा राजपूत, सुभाष मलिक,वसीम अब्बासी, विजय कोरी, उमेश जाटव, पूर्व जिला सचिव नीरज पंडित, बिट्टू जाटव, सुंदर वाल्मीकि, नरेश सैनी, सुंदर वाल्मीकि, पप्पी जाटव, नाजिम भेड़ा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.