Move to Jagran APP

कमाई बढ़ेगी तभी चल पाएगा निगम : सुरेश खन्ना

नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना की शनिवार रात को प्रस्तावित समीक्षा बैठक रविवार सुबह होटल कंट्री इन में हुई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Aug 2018 09:05 AM (IST)Updated: Mon, 13 Aug 2018 09:05 AM (IST)
कमाई बढ़ेगी तभी चल पाएगा निगम : सुरेश खन्ना
कमाई बढ़ेगी तभी चल पाएगा निगम : सुरेश खन्ना

नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने समीक्षा बैठक में कसे निगम अफसरों के पेंच

loksabha election banner

पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सफाई और वसूली पर दिये सख्त निर्देश

जागरण संवाददाता, मेरठ : नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना की शनिवार रात को प्रस्तावित समीक्षा बैठक रविवार सुबह होटल कंट्री इन में हुई। जिसमें उन्होंने नगर निगम अफसरों से निगम की कम आय, शहर में गंदगी तथा पेयजल की किल्लत पर नाराजगी जताई। मंत्री से दो टूक कहा कि निगम की कमाई बढ़ाकर ही जनता की अपेक्षाओं को पूरा किया जा सकता है।

नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने नगर आयुक्त मनोज चौहान के साथ नगर निगम के अधिकारियों तथा जल निगम के तमाम अफसरों को रविवार सुबह तलब कर दिया। सबसे पहले शहर में फैली गंदगी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि गंदगी ने मेरठ को दूर दूर तक बदनाम कर रखा है। घर घर से कूड़ा कलेक्शन निगम प्रशासन अभी तक शुरू नहीं कर सका है। जबकि मेरठ से सटे जनपद गाजियाबाद ने इस दिशा में सराहनीय काम करके सम्मान पाया है। उन्होंने सफाई व्यवस्था में जल्द से जल्द सुधार लाने का निर्देश दिया। नगर विकास मंत्री ने नगर निगम की वसूली पर बात की तो अफसरों के पास बताने को कुछ नहीं था। साल भर में नाममात्र की वसूली पर उन्होंने नाराजगी जताई तथा कहा कि मेरठ में आय को कई गुना बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए भ्रष्टाचार को खत्म करना होगा तथा शहर की जनता के लिए सोचना होगा। हाउस टैक्स की गंभीरता से वसूली कराने तथा मकानों की नंब¨रग कराने का निर्देश दिया। स्ट्रीट लाइटें बंद होने की शिकायतों से भी मंत्री नाराज थे। उन्होंने कहा कि संबंधित एजेंसी मनमानी करे तो सख्त कार्रवाई करें लेकिन शहर में अंधेरा नहीं रहना चाहिये। पूर्व पार्षद अजय गुप्ता ने बताया कि शहर में स्ट्रीट लाइटों के फेज वायर नहीं हैं। उसी कारण इनमें ऑटोमेटिक सेंसर नहीं लग पा रहे हैं।

मंत्री ने शहर की पेयजल व्यवस्था की बदहाली पर भी नाराजगी जताई। अमृत योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शहर में आवारा कुत्ते, अन्य जानवरों पर लगाम पशु आश्रय योजना से लगाई जा सकती है। इसका प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया। हाउस टैक्स की खामियां सुधारने का भी उन्होंने निर्देश दिया। औघड़नाथ मंदिर में पूजा, अटल जनसेवा केंद्र पर सम्मान

नगर विकास मंत्री ने ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर पहुंचकर पूजा की। इसके बाद रेलवे रोड स्थित अटल जनसेवा केंद्र पर चलाये जा रहे पार्टी के जनसेवा कार्यो की जानकारी ली। यहां पूर्व पार्षद अजय गुप्ता ने उनका सम्मान किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.