यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अपकमिंग पद्मावती लुक इन फैशन, पारंपरिक ज्वैलरी बनी खासा पसंद
अपकमिंग फिल्म पद्मावती में दीपिका पादुकोण का लुक युवतियों के बीच खासा पसंद किया जा रहा हैं। इस बार शादी में उनकी मांग बढ़ी है।

मेरठ (जेएनएन)। अपकमिंग फिल्म पद्मावती में दीपिका पादुकोण का लुक युवतियों के बीच खासा पसंद किया जा रहा हैं। फिल्म में पहने गए पारंपरिक राजस्थानी परिधान हो या फिर वहां की पारंपरिक ज्वैलरी, इस बार शादी में उनकी मांग बढ़ी है। इससे पहले फिल्म बाहुबली-2 में देवसेना द्वारा पहने गए परिधान और गहनों ने युवतियों को लुभाया था।
पद्मावती लुक के लिए हैवी सेट की डिमांड
युवतियां कुछ समय पहले तक हलके और लाइटवेट गहने पहनना पसंद करतीं थीं, लेकिन अब वह पारंपरिक ज्वैलरी की ओर बढ़ रही हैं। हैवी डे्रस के साथ हैवी सेट की डिमांड कर रही हैं। फिलहाल, फिल्म पद्मावती में दीपिका का लुक चर्चा में है। पद्मावती स्टाइल में सबसे खास है मांग टीका। जिसे बोर भी कहा जाता है। यह बिल्कुल गोल होता है और पहनने में राजस्थानी लुक देता हैं। इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण द्वारा पहनी गई बड़ी सी नथ। नथ की भी मांग काफी बढ़ गई है।
बदल गया लहंगे का स्टाइल
कुछ समय पहले युवतियां जहां स्ट्रेट लहंगा पहनना पसंद करती थीं। वहीं अब 18 से 20 कली वाले हैवी वर्क के लहंगों की मांग बढ़ गई हैं, जिसमें दो से अधिक शेड्स लिए जा रहे हैं। घेर वाले इन लहंगा के साथ हैवी वर्क और भी काफी पसंद किया रहा हैं। पारंपरिक जोधपुरी राजपूती डे्रस में लहंगे का डिजाइन ही अलग नहीं होता बल्कि इसके साथ पहना जाने वाला दुपट्टे या ओढऩी को भी अलग तरह से पहना जाता है। जोधपुरी लहंगा में प्रयोग होने वाली ओढऩी पारदर्शी और हैवी वर्क वाली होती है। रहमान्स गारमेंट आबूलेन के संचालक अब्दुर्र रहमान ने बताया कि अब महिलाएं वेस्टर्न की अपेक्षा पारंपरिक भारतीय परिधान पहनना अधिक पसंद करने लगी हैं। फिल्में भी इसमें काफी फर्क डाली रही हैं। भगत ज्वैलर्स आबू प्लाजा के आकाश मांगलिक ने बताया कि हैवी और कुंदन पोल्की की डिमांड बढ़ गई है।
