विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ में 50 हजार छात्रों को 30 नवंबर को मिलेंगे टैबलेट, कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं सीएम योगी

Published: Tue, 24 Nov 2026 06:30 AM (GMT+05:30)

मेरठ में 30 नवंबर को तीन शैक्षिक सत्रों के 50 हजार छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए जाएंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ

HighLights

  1. 50 हजार विद्यार्थियों को 30 नवंबर को मिलेंगे टैबलेट।

  2. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना।

  3. अधिकारियों ने शताब्दीनगर में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

जागरण संवाददाता, मेरठ। कक्षा 12 पास करके स्नातक और परा स्नातक कोर्सों में प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राओं को प्रदेश सरकार टैबलेट प्रदान करती है। तीन शैक्षिक सत्रों के 50 हजार विद्यार्थियों को 30 नवंबर को शताब्दीनगर में अध्ययन स्कूल के बराबर में स्थित मैदान में आयोजित भव्य समारोह में टैबलेट वितरण किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में मख्यमंत्री के आगमन की संभावना जताई जा रही है। सोमवार को डीएम, एसएसपी व अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम की योजना तैयार की।

एडीएम वित्त कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने बताया कि 30 नवंबर को यह टैबलेट वितरण कार्यक्रम होगा। जिसमें तीन शैक्षिक सत्र के 50 हजार छात्र छात्राएं इससे लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि शताब्दीनगर में अध्ययन स्कूल के बराबर में स्थित मैदान में इसके लिए भव्य कार्यक्रम होगा। जिसमें मुख्यमंत्री के आगमन की संभावना है।

हालांकि अभी उनका कार्यक्रम नहीं मिला है। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए सोमवार शाम को डीएम डॉ. वीके सिंह, एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के साथ तमाम विभागों के अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें- योगी सरकार का शहरी सीवरेज व्यवस्था पर जोर, 4.16 लाख घरों को मिलेगा सीवर कनेक्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।