Move to Jagran APP

यूपी : मेरठ में मुखबिरी के शक पर पथराव-फायरिंग, महिला समेत चार लोग घायल

मेरठ में शनिवार की रात को खासा बवाल हो गया। मुखबिरी के शक में पड़ोसी ने साथियों के साथ मिलकर व्यक्ति के घर पर हमला कर दिया। मारपीट पथराव और फायरिंग में दंपती और उनके दो बेटे घायल हो गए। पुलिस ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Sun, 25 Jul 2021 10:00 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jul 2021 10:00 PM (IST)
पुलिस ने आरोपितों के घर दबिश दी,डर के चलते पीडि़त घर में हुआ कैद।

मेरठ, जागरण संवाददाता। मेरठ में मुखबिरी के शक में पड़ोसी ने साथियों के साथ मिलकर व्यक्ति के घर पर हमला कर दिया। मारपीट, पथराव और फायरिंग में दंपती और उनके दो बेटे घायल हो गए। पुलिस ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपितों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने दबिश दी, लेकिन हाथ नहीं आए। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के चमड़ा पैठ जाकिर कालोनी निवासी फुरकान के कुछ दिनों पहले टीम ने बिजली चोरी पकड़ी थी। उसे शक था कि पड़ोसी गुलजार ने मुखबिरी की थी। इसको लेकर दोनों में रंजिश चल रही थी।

loksabha election banner

घर पर किया हमला

शनिवार शाम भी दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे, तब तो आसपास के लोगों ने मामला शांत करा दिया था। आरोप है कि देर रात फुरकान ने साथियों के साथ मिलकर गुलजार के घर पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से पिटाई की। पथराव से घर के शीशे टूटे गए। घर में घुसकर सामान भी तोड़ दिया। आरोप है कि फायरिंग भी की गई। इस दौरान गुलजार, उसकी पत्नी शहनाज और बेटे आदिल-बिलाल घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीडि़त ने फुरकान, गुड्डू, शहजाद, अनस आदि के खिलाफ तहरीर दे दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

मेन गेट पर ताला, घर में परिवार

गुलजार ने बताया कि डर के चलते उन्होंने दिन में भी मेन गेट पर ताला लगा लिया है। सभी स्वजन घर में कैद हो गए हैं। उनको डर है कि कहीं फिर से हमला ना हो जाए। आरोपित दबंग किस्म के हैं। मोहल्ले के लोग भी उनसे डरते हैं। पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.