विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Meerut News: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में सिपाही की मौत, बस ने पुलिसवाले काे दो सौ मीटर घसीटा

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sun, 03 Sep 2023 11:44 AM (IST)Updated: Sun, 03 Sep 2023 11:48 AM (IST)

Meerut Road Accident Cop Death पल्लवपुरम थानाअध्यक्ष राजेश कुमार कंबोज ने बताया कि सिपाही धर्मेंद्र कुमार यादव क्रिकेट खिलाड़ी था। ...और पढ़ें

पल्लवपुरम में हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में सिपाही की मौत, दो सौ मीटर तक शव घसीटता गया
पल्लवपुरम में हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में सिपाही की मौत, दो सौ मीटर तक शव घसीटता गया

HighLights

  1. 2021 बैच का सिपाही पल्लवपुरम थाने में था
  2. रात की ड्यूटी के बाद पुलिस लाइन बैरिक में जा रहा था

जागरण संवाददाता, मोदीपुरम−मेरठ। दिल्ली देहरादून हाईवे पर रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें पल्लवपुरम थाने में तैनात सिपाही की मौत हो गई। सिपाही रात को ड्यूटी के बाद बाइक पर सवार होकर पुलिस लाइन स्थित बैरक में जा रहा था। भैंसाली डिपो की रोडवेज बस की चपेट में आकर सिपाही का शव करीब 200 मीटर तक घसीटा। मोदीपुरम चौकी के सामने बस पकड़ी गई। मृतक सिपाही के स्वजन को पुलिस ने सूचना दे दी है।

अलीगढ़ का रहने वाला था सिपाही

अलीगढ़ में थाना गंगीरी क्षेत्र में गांव नगला चौके निवासी धर्मेंद्र कुमार यादव पुत्र राम बृजेश सिंह 2021 में पुलिस में भर्ती हुआ था। ट्रेनिंग के बाद धर्मेंद्र यादव की पल्लवपुरम थाने में पहली पोस्टिंग थी। बताया जाता है कि गुरुवार शनिवार रात को 8:00 बजे से धर्मेंद्र की थाने में ड्यूटी थी। रविवार सुबह ड्यूटी करने के बाद सिपाही बाइक पर सवार होकर पुलिस लाइन के लिए चल दिया। पुलिस लाइन की बैरक में सिपाही धर्मेंद्र रहता था। धर्मेंद्र हेलमेट लगाए हुए था।

रोडवेज बस ने मार दी टक्कर

पल्लवपुरम फेस वन कट के पास पहुंचते ही मुजफ्फरनगर की ओर से मेरठ आ रही भैंसाली डिपो की रोडवेज बस ने बाइक सवार सिपाही में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सिपाही सड़क पर गिर गया। उसके बाद सिपाही के सीने से बस का पहिया उतर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पहिये में सिपाही का शव फंस गया। जिस वजह से बस की चपेट में आकर शव करीब दो सौ मीटर तक घसीटता गया। बस में मौजूद सवारियां और राहगीरों में चीख पुकार मच गई। भागने के प्रयास में चालक ने बस की रफ्तार तेज कर दी। इस बीच सूचना मोदीपुरम चौकी को दे दी।

पुलिस ने भाग रही बस को पकड़ा

मोदीपुरम फ्लाईओवर के नीचे पहुंचते ही पुलिस ने बस को रोक लिया। चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। बस की सवारियां दूसरी बस से चली गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। थाना अध्यक्ष राजेश कुमार कंबोज ने बताया कि हादसे में सिपाही की मौत हुई है। मृतक सिपाही के स्वजन को हादसे की सूचना दे दी गई है, उच्च अधिकारियों को बता दिया गया है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।