Move to Jagran APP

यूपी चुनाव 2022: मेरठ में कार्यकर्ता की दीवार पर लिखा, यहां भाजपा का आना मना है

UP Vidhan Sabha Election 2022 मेरठ के छुर गांव में देर रात का मामला। भाजपा कार्यकर्ता बोले शुक्रवार सुबह हुई जानकारी। यहां पर अज्ञात लोगों ने घेर की दीवार व कुछ दुकानों की दीवारों पर बीजेपी विरोधी स्लोगन लिख दिए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 04:03 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 04:03 PM (IST)
UP Election 2022 मेरठ के छुर गांव में एक कार्यकर्ता की दीवार भाजपा विरोधी बातें लिख दीं।

मेरठ, जागरण संवाददाता। UP Election 2022 मेरठ के सिवालखास विधान सभा क्षेत्र के छुर गांव में गुरुवार देर रात अज्ञात लोगों ने भाजपा कार्यकर्ता के घेर की दीवार व कुछ दुकानों की दीवारों पर बीजेपी विरोधी स्लोगन लिख दिए। भाजपा कार्यकर्ता को इसकी जानकारी शुक्रवार सुबह हुई जब वह अपने घेर में पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी कार्यकर्ता की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। यह वही गांव है, जहां पिछले दिनों भाजपा उम्मीदवार मनिंदरपाल पाल के काफिले पर पथराव कर पांच वाहनों में तोड़फोड़ कर दी गई थी।

loksabha election banner

मुझे माफ कर करें

छुर गांव निवासी बलजोर सिंह ने बताया कि वह लंबे समय से भाजपा कार्यकर्ता हैं। जब शुक्रवार को वह अपने घेर में पहुंचे तो पता चला कि देर रात अज्ञात लोगों ने उनके घेर की दीवारों व दुकानों की दीवार पर भाजपा विरोधी स्लोगन लिख दिए। जिसमें अज्ञात लोगों ने उनके हवाले से लिखा कि 'मुझे माफ कर करें। आरएलडी बिरजू पुत्र बलजोर। बीजीपी वालों का आना मना है।' साथ ही अज्ञातों ने उनके घेर की दीवारों पर भी आरएलडी लिख दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और पूछताछ कर चली गई। बलजोर सिंह ने बताया कि उनकी गांव में किसी से रंजिश भी नहीं है। वहीं, कुछ लोगों ने स्लोगन को दीवार से मिटा दिया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.