Move to Jagran APP

UP Chunav 2022: अखिलेश यादव से मिले आसपा के चंद्रशेखर, गठबंधन पर मंथन

यूपी के विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और आजाद समाज पार्टी (आसपा) एक साथ आ सकती हैं। आसपा के मुखिया चंद्रशेखर आजाद ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के कार्यालय पहुंचकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की। सपा के साथ दलितों को जोडऩे का कर रहे प्रयास

By Taruna TayalEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 12:11 AM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 12:11 AM (IST)
UP Chunav 2022: अखिलेश यादव से मिले आसपा के चंद्रशेखर, गठबंधन पर मंथन
UP Chunav 2022: अखिलेश यादव से मिले आसपा के चंद्रशेखर।

सहारनपुर, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और आजाद समाज पार्टी (आसपा) एक साथ आ सकती हैं। आसपा के मुखिया चंद्रशेखर आजाद ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के कार्यालय पहुंचकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच चुनावी गठबंधन को लेकर चर्चा हुई, हालांकि कोई निर्णय नहीं हुआ। चंद्रशेखर गठबंधन कर सपा के साथ दलित समाज को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। पिछले कई दिनों से आसपा तथा सपा के गठबंधन को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। गुरुवार को आसपा के चंद्रशेखर आजाद सपा कार्यालय पहुंचे थे लेकिन अखिलेश यादव से मुलाकात नहीं हो पाई थी। शुक्रवार को दोनों नेताओं की मुलाकात हुई। लगभग दस मिनट की मुलाकात में चंद्रशेखर ने सपा के साथ गठजोड़ तथा पश्चिम उप्र के समीकरणों पर चर्चा की। सहारनपुर में आसपा के मीडिया प्रभारी ङ्क्षटकू कुमार के अनुसार दोनों नेताओं की सकारात्मक माहौल में मुलाकात हुई है। शनिवार को इसके नतीजे सामने आने की उम्मीद है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.