Move to Jagran APP

यूपी बोर्ड ने अपलोड किया परीक्षा केंद्रों का विवरण

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड की ओर वर्ष 2022 की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। विभिन्न जिलों के साथ ही मेरठ जिले का विवरण भी वेबसाइट पर अपलोड है।

By JagranEdited By: Fri, 28 Jan 2022 09:34 PM (IST)
यूपी बोर्ड ने अपलोड किया परीक्षा केंद्रों का विवरण
यूपी बोर्ड ने अपलोड किया परीक्षा केंद्रों का विवरण

मेरठ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड की ओर वर्ष 2022 की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। विभिन्न जिलों के साथ ही मेरठ जिले का विवरण भी वेबसाइट पर अपलोड है। मेरठ में कुल 108 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सात राजकीय विद्यालय हैं, 89 सहायता प्राप्त विद्यालय हैं और 12 स्ववित्तपोषित विद्यालय परीक्षा केंद्र बने हैं। मेरठ जिले में वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल में 40,582 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट में 38,825 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। यूपी बोर्ड की ओर से अपलोड की गई सूची में परीक्षा केंद्रों के विवरण के साथ ही किस केंद्र पर किन-किन विद्यालयों के कितने परीक्षार्थियों का केंद्र बनाया गया है, यह विवरण भी दिए गए हैं। हर परीक्षा केंद्र पर 10वीं व 12वीं के अलग-अलग विवरण दिए गए हैं। इससे स्कूल अपने छात्र-छात्राओं को अवगत करा सकते हैं। हर परीक्षा केंद्र पर विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा कक्ष में भी विभिन्न स्कूलों के परीक्षार्थियों को मिश्रित कर बिठाया जाएगा। सीसीटीवी की निगरानी में आयोजित बोर्ड परीक्षा में नकल विरोधी कदमों में यह भी एक व्यवस्था की गई है।

समीद को स्कूल में जिविनि ने किया सम्मानित : सनातन धर्म इंटर कालेज सदर में कक्षा 10वीं के छात्र समीद मलिक राष्ट्रभक्ति दौड़ में अंडर-15 आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। समीद ने 800 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया और प्रथम रहे। शुक्रवार को स्कूल पहुंचने पर संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रथम मंडल ओंकार शुक्ल और जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश कुमार चौधरी ने सम्मानित किया। स्कूल के प्रिंसिपल अरुण कुमार गर्ग व हाकी कोच जोगिंदर सिंह ने समीद को बधाई दी।