विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सहायक आचार्य चयन परीक्षा में आएंगे 120 सवाल, गलत उत्तर पर कटेंगे अंक, मेरठ समेत सूबे में बने 81 परीक्षा केंद्र

By Rajendra Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 11 Nov 2026 05:14 PM (IST)

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की सहायक आचार्य चयन परीक्षा 19 व 20 नवंबर को होगी, जिसमें 120 वस्तुनिष्ठ ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)

(प्रतीकात्मक फोटो) 

HighLights

  1. 30 सवाल सामान्य अध्ययन एवं 90 सवाल संबंधित विषय के होंगे

  2. जिले में कुल 17 केंद्रों पर 28 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

जागरण संवाददाता, मेरठ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज की ओर से 19 व 20 नवंबर को दो दिन होने वाली सहायक आचार्य चयन परीक्षा (असिस्टेंट प्रोफेसर) में वस्तुनिष्ठ कुल 120 सवाल हल करने के लिए आएंगे। इनमें 30 सवाल सामान्य अध्ययन एवं 90 सवाल संबंधित विषय के होंगे। पहली बार प्रत्येक गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक कटेंगे। परीक्षा का माध्यम पेन और पेपर (ओएमआर) आधारित होगा। बायोमैट्रिक डाटा कैप्चरिंग व उपस्थिति पत्रक भरने के लिए अभ्यर्थियों को पांच मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

सहायक आचार्य परीक्षा में अभी तक कुल 100 सवाल आते थे। प्रत्येक सवाल दो अंक का होता था। इनमें 30 सवाल सामान्य अध्ययन व 70 विषय से संबंधित होते थे। जबकि 30 अंकों का साक्षात्कार होता था। अब 19 व 20 नवंबर को होने वाली परीक्षा में कुल 120 सवाल आएंगे। प्रत्येक सवाल तीन अंकों का होगा। इनमें 30 सामान्य अध्ययन व 90 विषय से संबंधित होंगे। पहली बार गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक कटेगा। साक्षात्कार भी 40 अंकों का कर दिया गया है।

परीक्षा 19 व 20 नवंबर को दो-दो पालियों में होगी। सुबह की पाली 9:30 से 11:30 बजे व दूसरी पाली दोपहर 2.30 से शाम 4:30 बजे तक होगी। मेरठ समेत पूरे प्रदेश में 81 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर कुल 1,27,571 अभ्यर्थी शामिल होंगे। मेरठ के साथ परीक्षा आगरा, गोरखपुर, लखनऊ, प्रयागराज एवं वाराणसी मंडलों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को नकल विहीन संपंन कराने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। परीक्षा सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में होगी।

जिले में 28 हजार से अधिक अभ्यर्थी
जिले में परीक्षा के लिए कुल 17 केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 28,335 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहले दिन दोनों पालियों में 14,783 और दूसरे दिन 20 नवंबर को 13,552 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के लिए एडीएम सिटी आदित्य प्रजापति को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। परीक्षा को नकल विहीन व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने की जिम्मेदारी डीएम को सौंपी गई है।

अभ्यर्थी यह लेकर जाएंगे
अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किए गए प्रवेश पत्र के साथ एक फोटोयुक्त आइडी प्रूफ व आधार कार्ड की मूल प्रति साथ लेकर जाएंगे। परीक्षा प्रारंभ होने से 45 मिनट पहले केंद्र का गेट कर दिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।