केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा- लॉकडाउन में किसानों ने चलाया देश
चीनी मिलें और कोल्हुओं में खूब काम होता रहा। एक तरीके से किसानों ने देश को ऐसे संकट के समय भी चलाया। इस दौरान भाकियू नेता नरेश टिकैट भी मौजूद रहें।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। सिसौली में सामुदायिक किसान भवन का रविवार को शिलान्यास किया गया। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा कि लॉकडाउन में सब कुछ बंद रहा, लेकिन किसान खेतों में बराबर काम करते रहे। चीनी मिलें और कोल्हुओं में खूब काम होता रहा। एक तरीके से किसानों ने देश को ऐसे संकट के समय भी चलाया। इस दौरान भाकियू नेता नरेश टिकैट भी मौजूद रहें। बाद में दोनों ने ही ट्यूवेल में स्नान भी किया।
किसानों ने फसल को क्रय केंद्रों पर बेचा
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि भाकियू के गठन के 33 वर्ष बाद पहली बार सिसौली में चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के नाम पर कोई भवन बन रहा है। मेहनत, मजदूरी करके किसान भवन की नींव रखी। उन्होंने सामुदायिक भवन निर्माण के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान व विधायक उमेश मलिक का आभार जताया। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि लॉकडाउन के समय किसानों ने अपनी फसल को क्रय केंद्रों पर बेचा। इसके लिए सरकार ने मदद भी की।
लॉकडाउन में किसानों को मिला लाभ
कांटेक्ट फार्मिंग की भी अनुमति मिली, जिससे किसानों को लाभ हुआ है। विधायक उमेश मलिक ने चौ. महेंद्र सिंह टिकैत के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत, जिला अध्यक्ष धीरज लटियान, जिला पंचायत सदस्य अजय गंठा, खतौली मिल के प्रबंधक डा. अशोक, सुनील बंजी, रजनीश सावटू, बोविंदर बंजी, मनोज यादव, ओमेंद्र मुखिया उपस्थित रहे।