विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेरठ में दो साल की मासूम की अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या; कस्टडी से भागा आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार

Published: Sun, 18 Aug 2024 08:02 AM (IST)

नशे की लत में आरोपित इस कदर हैवान बन गया कि मासूम को दुष्कर्म के बाद मार डाला। उसका शव नाले में फेंक दिया। पुलिस ने गिरफ्तार किया और जब उसे कोर्ट ले जा रही थी उसी समय पुलिस कस्टडी से भाग निकला। कुछ देर में ही आरोपित को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है।

Meerut News: दुष्कर्म का सांकेतिक फोटो इस्तेमाल किया गया है।
Meerut News: दुष्कर्म का सांकेतिक फोटो इस्तेमाल किया गया है।

HighLights

  1. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि
  2. बच्ची के साथ हुए घिनौने कृत्य पर स्वजन ने थाने पर किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, मेरठ। नशे की लत में हैवान बने मोईश ने मां के पास सो रही बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म के बाद मुंह दबाकर हत्या कर दी। घेराबंदी होने पर बच्ची को नाले में फेंक दिया और खुद पेड़ के नीचे छिप गया। स्वजन की मदद से पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया। उसने दो घंटे तक पुलिस को गुमराह किया। उसके बाद टॉर्च की रोशनी में नाले के अंदर बच्ची के पैर दिखाई पड़े। तब बच्ची के शव को निकाला और आरोपित को गिरफ्तार किया।

हिंदू संगठनों ने आरोपित पर कड़ी कारवाई करने की मांग की है। स्वजन ने थाने पर दो घंटे प्रदर्शन किया। शनिवार शाम पुलिस आरोपित को कोर्ट में पेश करने जा रही थी। सदर बाजार थाने से कुछ ही दूरी पर जीप से कूद कर आरोपित मछेरान की तरफ भाग निकला। दो घंटे बाद पुलिस ने पीछा करते हुए कंकरखेड़ा फ्लाईओवर के नीचे घेराबंदी की। उसने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में गोली मोईश के दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया। मोईस ने मछेरान में किसी से तमंचा लिया था।

झुग्गी में रहता था परिवार

सदर बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाला एक परिवार शुक्रवार रात झुग्गी के बाहर चारपोई पर सो रहा था। दो साल की इकलौती बेटी भी थी। रात डेढ़ बजे के करीब मोईश पुत्र हर्दिश निवासी जझियाना पूर्णिया बिहार ने बच्ची को सोते हुए उठा लिया। मोईश नशे में धुत था। मोईश की गोद में आने से बच्ची रोने लगी। तभी पास की चारपाई पर सो रहे एक बच्चे विक्की की आंख खुल गई। विक्की ने शोर मचा दिया। सभी लोग दौड़े तो मोईश आबूनाले की साइड भाग रहा था। वह नाले के किनारे खड़े पेड़ों के नीचे छिप गया। बताया जाता है कि वही पर मोईश ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची रोने लगी तो मोईश ने उसका मुंह दबा दिया, जिससे बच्ची की मौत हो गई। उसके बाद बच्ची को नाले में फेंक दिया।

आरोपित करता रहा गुमराह

लोगों ने आरोपित को पकड़कर बच्ची के बारे में पूछा तो उसने बताया कि बच्ची को उसके साथ के दो युवक केले वाली कोठी की तरफ ले गए हैं। सूचना पर सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई। मोईश दो घंटे तक गलत जानकारी देता रहा। उसके बाद लोगों ने बच्ची को नाले के आसपास टॉर्च लेकर ढूंढना शुरू किया। सुबह साढ़े तीन बजे आबूनाले में बच्ची के पैर दिखाई दिए। लोग नाले से बच्ची को निकालकर जिला अस्पताल ले गए, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ेंः UP Police Constable Recruitment: प्रवेश पत्र की फाेटोकॉपी जमा कराकर रोडवेज में मुफ्त यात्रा, आगरा में हैं 27 केंद्र

ये भी पढ़ेंः आगरा में रंगे हाथ पकड़े शिक्षा निदेशक; एक डिब्बे में मिठाई व दूसरे में नोट की गड्डियां, बाबू ने कहा था पैर छूकर देना साहब को

मोईश से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह पिंकी छोले भटूरे वाले रेस्टोरेंट पर काम करता है। उसका बड़ा भाई हजरत भी मेरठ में बेगमपुल पर चाट वाले के यहां काम करता है।

एसएसपी डा. विपिन ताडा का कहना है कि दो साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित पुलिस कस्टडी से भाग गया था। उसे दो घंटे बाद कंकरखेड़ा फ्लाइओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपित के दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस कस्टडी से भागकर उसने तमंचा किससे लिया, पुलिस इसकी जांच कर रही है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।