विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Murder In Muzaffarnagar: थाने से चंद कदम दूर हुई कत्ल की वारदात कर बदमाशों ने पुलिस को दी खुली चुनौती, रामभरोसे है हाईवे की सुरक्षा

By Taruna TayalEdited By:
Published: Thu, 18 Nov 2021 06:45 PM (IST)

Murder In Muzaffarnagar पहले छपार और अब मंसूरपुर थाने से चंद कदम की दूरी पर कत्ल। हाईवे पर लगातार हो ...और पढ़ें

हाईवे पर लगातार हो रही वारदात खोल रही पुलिस मुस्तैदी की पोल।
हाईवे पर लगातार हो रही वारदात खोल रही पुलिस मुस्तैदी की पोल।

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। हाईवे पर लगातार हो रही वारदात पुलिस मुस्तैदी की पोल खोलने के लिए काफी है। छपार क्षेत्र में हाईवे पर युवक के कत्ल के बाद मंसूरपुर क्षेत्र में युवक की हत्या से हाईवे की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।

मंसूरपुर थाने से चंद कदम दूर हुई कत्ल की वारदात कर बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। बीती 17 नंवबर की शाम शहर कोतवाली क्षेत्र के खादरवाला निवासी अर्पित गोयल की छपार थानाक्षेत्र के हाईवे पर जयभारत इंटर कालेज के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शुरूआत में पुलिस हत्या को हादसे बताती रही, लेकिन जब जिला चिकित्सालय में गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई तो पुलिस बैकफुट पर आ गई। अभी तक पुलिस अर्पित की हत्या का राजफाश करने के लिए लकीर पीट रही है।

उधर, बुधवार रात 12 बजे के बाद हाईवे पर मंसूरपुर थाने से चंद कदम की दूरी पर बाइक सवारों ने ड्यूटी कर लौट रहे दो युवकों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। 32 घंटे में हाईवे पर कत्ल की दो वारदात हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। इतना ही नहीं हाईवे पर मंसूरपुर थाने से चंद कदम की दूरी पर कत्ल जैसी संगीन वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार फरार हो गए और पुलिस उनका सुराग नहीं लगा सकी। हालांकि पुलिस लूट न होने की दुहाई दे रही है।