महिला का पर्स लूट कर भाग रहे दो बदमाश गिरफ्तार
महिला का पर्स लूट कर भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के कब्जे से लूटा गया पर्स व अन्य सामान बरामद हुआ है।
मेरठ, जेएनएन। महिला का पर्स लूट कर भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के कब्जे से लूटा गया पर्स व अन्य सामान बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद आरोपितों को जेल भेज दिया गया।
मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार स्थित प्रवेश विहार निवासी सुशीला पत्नी राजू खरीदारी करके लौट रही थी। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के प्रगति नगर में दो बदमाशों ने सुशीला का पर्स लूट लिया। पति राजू ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर गोल मार्किट चौकी इंचार्ज गुलशन कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने बाइकर्स का हुलिया बताते हुए सभी प्वाइंट पर चेकिग शुरु कर दी। टीम ने दो संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों का पीछा कर उन्हें थोड़ी ही दूरी पर दबोच लिया। महिला ने भी बदमाशों की पहचान लिया। दोनों आरोपित विकांशु उर्फ विशाल गौतम पुत्र विनोद कुमार और आकाश कुमार पुत्र राकेश कुमार मोहल्ला अब्दुल्लापुर थाना भावनपुर के रहने वाले है। सिविल लाइन थाना प्रभारी अब्दुर रहमान सिद्दकी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद सभी प्वाइंट पर चेकिग अभियान चलाया गया था। जिसकी वजह से आरोपितों को घटना के तुरंत बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपितों के दूसरे साथियों की तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मालूम हो कि महिला का पर्स लूट कर भाग रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार करने की कोई पहली घटना नहीं है। क्षेत्र में आए दिन पर्स अथवा चेन लूटे जाने की वारदातें होती रहती हैं।