राहुल के जन्मदिन पर शहीदों को श्रद्धांजलि
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के 50वें जन्मदिन पर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने केक नहीं काटा। जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने बताया कि कोरोना महामारी और चीन से खूनी झड़प में 20 भारतीय जवानों के शहीद होने के चलते इस बार राहुल गांधी का जन्मदिन नहीं मनाया गया।
मेरठ, जेएनएन। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के 50वें जन्मदिन पर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने केक नहीं काटा। जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने बताया कि कोरोना महामारी और चीन से खूनी झड़प में 20 भारतीय जवानों के शहीद होने के चलते इस बार राहुल गांधी का जन्मदिन नहीं मनाया गया। जिले के सभी 12 ब्लाकों में शहीदों को मौन रखकर श्रद्धाजंलि दी गई। श्रद्धाजंलि सभा में अब्दुल वाहिद, जफरुल्लाह खान, सत्य प्रकाश गौतम, सार्थक शर्मा, सपना सोम व नसीम राजपूत समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शहीदों को किया नमन
मेरठ : चौ. चरणसिंह विवि के कर्मचारियों ने शु्क्रवार को गलवन घाटी में शहीद हुए जवानों के बलिदान को याद किया। दो मिनट का मौन रखकर उन्होंने ईश्वर से शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर कर्मचारी एसोसिएशन, कर्मचारी कल्याण परिषद, दैनिक वेतन कर्मचारी कल्याण समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं ने बांटा भोजन
मेरठ : एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर 200 जरूरतमंद परिवारों को दिल्ली रोड पर भोजन वितरण किया। प्रदेश अध्यक्ष रोहित राणा, सूर्याश तोमर, कपिल जैन हर्ष ढाका समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कोरोना न्याय किट का वितरण
मेरठ : युवा कांग्रेस के अध्यक्ष युगांश राणा के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर कोरोना न्याय किट का वितरण किया। कांग्रेस नेता इंदिरा भाटी के आवास पर अस्थायी रसोई बना कर भोजन के पैकेट, मास्क, सैनिटाइजर व विटामिन सी की किट तैयार की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंदिरा भाटी, युगांश राणा, गौरव भाटी, आमिर रजा आदि मौजूद रहे।