दशहरा पर मेरठ में यातायात व्यवस्था बदली: कल शाम 5 बजे से वाहनों की एंट्री बंद, ट्रैफिक डायवर्जन जारी
मेरठ में विजयदशमी (दशहरा) पर्व के मद्देनजर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है। मंगलवार शाम 5 बजे से ...और पढ़ें

फाइल फोटो।
HighLights
दशहरा के लिए मेरठ में यातायात डायवर्जन लागू
मंगलवार शाम 5 बजे से बाहरी वाहनों पर रोक
मेले व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहन प्रतिबंधित
जागरण संवाददाता, मेरठ। मंगलवार 20 अक्टूबर को विजयदशमी ( दशहरा पर्व ) पर यातायात पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया है। जारी किए गए रूट डायवर्जन में मंगलवार ( कल ) शाम पांच बजे से बाहर से आने वाले वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। इस दौरान रोडवेज बस, अन्य निजी बड़ी बस व अन्य छोटे माल वाहक वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।
मेले, बाजार व भीड़ वाले स्थानों पर अन्य वाहनों को भी नहीं जाने दिया जाएगा। वह पार्किंग में उन्हें खड़ा कर सकते हैं। बैरिकेडिंग कर उन्हें रोका जाएगा। संदिग्ध वाहन व लोगों की चेकिंग की जाएगी।
स्टंटबाजी व तेज रफ्तार वाहनों को सीज कर चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कारवाई की जाएगी। सख्ती से रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। रूट डायवर्जन मेला, दशहरा पर्व व भीड़ समाप्त होने तक जारी रहेगा।
रूट डायवर्जन के बाद ऐसे रहेगी व्यवस्था
- दिल्ली की ओर से आने वाली रोडवेज बस, जिन्हें भैसाली बस अड्डे पर आना है, उन्हें परतापुर इंटरचेंज एक्सप्रेस-वे से मोदीपुरम होते हुए जीरो माइल, बेगमपुल से भैसाली बस अड्डे पर आ सकेंगेे। वापसी में भी रोडवेज की बसे इसी रूट से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगी।
- हरिद्वार-मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाली बसे मोदीपुरम होते हुए टैंक चौराहे से जीरो माइल, बेगमपुल से भैसाली बस अड्डे पर आ सकेंगी। वापसी में भी रोडवेज की बसे इसी रूट से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगी।
- बिजनौर की ओर से आने वाली रोडवेज की बसे जिनको भैंसाली बस अड्डे पर आना है वह साकेत चौराहे से जीरो माइल, बेगमपुल होकर भैसाली बस अड्डे तक आ सकेंगी। वापसी में भी रोडवेज की बसे इसी रूट से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगी।
- मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें हापुड़, गढ़ व मुरादाबाद की ओर जाना है ऐसे वाहन मोदीपुरम फ्लाईओवर से सरधना फ्लाईओवर, परतापुर इंटरचेज से ग्राम मोहिउद्दीनपुर खरखौदा मोड से कस्बा खरखौदा होते हुए अपने गंतव्य स्थान की ओर जा सकेंगे।
- जेलचुंगी चौराहे पर दशहरा मेले का आयोजन होने के कारण गढ़, मुरादाबाद की ओर से आने वाली बसे जिनको मुजफ्फरनगर, रूडकी की ओर जाना है , ऐसी सभी बसों को डिग्गी तिराहा से डायवर्ट किया गया है। वह तेजगढी चौराहा, हापुड़ अड्डा चौराहा, बेगमपुल, जीरो माइल होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगी।
- डिग्गी तिराहा व तेजगढी चौराहे से कमिश्नर आवास चौराहा के बीच भारी वाहनों का भारी वाहनों का आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। डिग्गी तिराहे से यूनिवर्सिटी रोड से जेल चुंगी की तरफ आने वाले हल्के वाहनों को किला रोड पर डायवर्ट किया गया है।
- एलआईसी कट से आने वाले वाहनों को ई-मेल तिराहे की तरफ डायवर्ट किया गया है।
- दिल्ली रोड पर रामलीला ग्राउंड में दशहरा मेले के आयोजन के कारण बागपत तिराहा ( फुटबाल चौक ) से दैनिक जागरण तिराहे के बीच दिल्ली रोड पर सभी प्रकार के हल्के, भारी वाहनों का आवागमन पूर्णत: बंद रहेगा। ऐसे वाहन बिजली बंबा बाईपास होकर एवं बागपत तिराहे ( फुटबाल चौक ) से बागपत रोड होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
- ब्रहमपुरी चौराहा, शारदा रोड से दिल्ली चुंगी की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन रामलीला ग्राउंड दिल्ली रोड की ओर नहीं जा पाएंगे। ऐसे वाहनों को दिल्ली चुंगी से बागपत तिराहे ( फुटबाल चौक ), मलियाना पुल की ओर डायवर्ट किया जायेगा। जो बागपत रोड होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
- सूरजकुंड पार्क में दशहरा मेले के आयोजन के कारण गांधी आश्रम चौराहे से सूरजकुंड मंदिर की ओर, सीताराम पुलिया से सूरजकुंड मन्दिर की ओर तथा सूरजकुंड स्पोटर्स मार्केट नाले की पुलिया से सूरजकुंड मन्दिर की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णत: बंद रहेगा।
- भैसाली ग्राउंड में दशहरा मेले के आयोजन के कारण जली कोठी से भैंसाली ग्राउंड की महताब तिराहे से भैंसाली ग्राउंड की ओर, सीएवी स्कूल थाना सदर साइड से भैंसाली ग्राउंड तथा गुरु तेग बहादुर स्कूल से भैंसाली ग्राउंड की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
20 अक्टूबर को रात दो बजे तक रहेगी नो एंट्री
दशहरा व विभिन्न आयोजनों को देखते हुए 20 अक्टूबर को नो एंट्री (भारी वाहनों माल वाहक) रात दो बजे तक शहर में नहीं हो पाएगा। इस दौरान शहर की सड़कों पर लोगों के आवागमन, भीड़ व मेलों को देखकर लिया गया है। भारी वाहनों का प्रवेश शहर में रात मंगलवार रात दो बजे के बाद ही हो पाएगा।
दशहरा पर शहर में मेले, लोगों की भीड़ व विभिन्न आयोजनों को देखते हुए रूट डायवर्जन किया गया है। इसे सख्ती से लागू किया जाएगा। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
राजेश श्री वास्तव एसपी यातायात
