Top Meerut News of the day, 28th November 2019: धूप बेअसर बारिश से ठंड बढ़ी, दोबारा महानगर अध्यक्ष बने मुकेश सिंघल, खुर्जा में फिर गोकशी, सरकारी विभागों में तैनात होमगार्ड की जांच
मेरठ का अधिकतम तापमान 10 डिग्री नीचे रहा गुरुवार को मेरठ में दिन में कई बार बूंदाबादी हुई। इससे मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया।
मेरठ, जेएनएन। मेरठ का अधिकतम तापमान 10 डिग्री नीचे रहा गुरुवार को मेरठ में दिन में कई बार बूंदाबादी हुई। मेरठ में भाजपाइयों ने नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल का गुरुवार को जोरदार स्वागत किया। वहीं खुर्जा क्षेत्र के गांव बगराई में गोवंश के अवशेष मिलने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। दूसरी ओर बुलंदशहर में होमगार्ड ड्यूटी में घोटाला उजागर होने पर अब 24 थानों और सरकारी विभागों में तैनात होमगार्ड की भी होगी जांच।
धूप बेअसर बारिश से ठंड बढ़ी
मेरठ का अधिकतम तापमान 10 डिग्री नीचे रहा गुरुवार को मेरठ में दिन में कई बार बूंदाबादी हुई। इससे मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया। दिन में कई बार धूप की लुकाछिपी भी होती रही। बारिश और हवाओं के आगे धूप पूरी तरह से बेअसर रही।लोगों ने ठंड का एहसास किया। शाम को ठिठुरन भी बढ़ी। मेरठ का अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री था। जो नॉर्मल से 10 डिग्री कम रहा। जबकि मिनिमम टेंपरेचर 14 डिग्री रहा। नॉर्मल से 3 डिग्री अधिक था। दिन में 2:30 बजे तक मेरठ में 8.7 मिलीलीटर बारिश हुई है। शुक्रवार को भी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शुक्रवार को 3 एमएम बारिश होने की संभावना है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश और ओलावृष्टि से सरसो को छोड़कर अन्य फसलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
महानगर अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत, ढोल नगाड़ों के साथ निकाला पैदल मार्च
मेरठ में भाजपाइयों ने नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल का गुरुवार को जोरदार स्वागत किया। गौरतलब है कि सिंघल को दोबारा महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। मुकेश सिंघल के निजी कैंप कार्यालय बागपत रोड पर हजारों कार्यकर्ता फूल माला लेकर पहुंचे। वहां से कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ पैदल मार्च करते हुए महानगर कार्यालय हरमन सिटी बागपत रोड पहुंचे। महानगर कार्यालय पर सभी कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया।मुकेश सिंघल ने कहा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का में आभार व्यक्त करते हैं। भाजपा ने महत्वपूर्ण पद पर पुनः जगह दी है।
खुर्जा में फिर गोकशी, अवशेष मिलने पर आक्रोश
खुर्जा क्षेत्र के गांव बगराई में गोवंश के अवशेष मिलने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हंगामा किया। सीओ और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और अवशेष को दबवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
24 थानों और सरकारी विभागों में तैनात होमगार्ड की भी होगी जांच
बुलंदशहर में होमगार्ड ड्यूटी में घोटाला उजागर होने पर अब जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। जनपद के समस्त थानों और सरकारी विभागों में तैनात होमगार्ड की ड्यूटी की जांच होगी। एसपी सिटी ने सभी विभागों से ड्यूटी का ब्यौरा मांगा है। वहीं, प्लाटून कमांडर और कंपनी कमांडर पर मुकदमा दर्ज होने से विभाग में हड़कंप मचा है।