Top Meerut News of the day, 21st March 2020: पुलिस से हाथापाई, महिला को गोली मारी, विवाहिता से दुष्कर्म, बीमार घूमते मिले तो होगी कार्रवाई
बागपत छपरौली क्षेत्र के एक गांव में तमंचे के बल पर विवाहिता से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़ लिया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
मेरठ, जेएनएन। बिनौली के पिचौकरा गांव में शुक्रवार देर रात वारंटी को पकड़ने गयी पुलिस के साथ हुई हाथापाई कर दी गई। वहीं शुक्रवार को बागपत के दुड़भा गांव में महिला शारदा पत्नी तेजपाल को तीन बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी। दूसरी ओर बागपत के एक गांव में तमंचे के बल पर विवाहिता से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वहीं मेरठ में बुखार, जुखाम या अन्य बीमारी से पीड़ित शहर की सड़कों पर घूमता मिला तो उसके खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी।
वारंटी को पकडऩे गई पुलिस से हाथापाई
बिनौली के पिचौकरा गांव में शुक्रवार देर रात वारंटी को पकड़ने गयी पुलिस के साथ हुई हाथापाई कर दी गई। एसआइ की ओर से आरोपित सहित कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को गोली मारी
शुक्रवार को बागपत के दुड़भा गांव में महिला शारदा पत्नी तेजपाल को तीन बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी। महिला को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। महिला ने एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ का विरोध किया था।
तमंचे के बल पर विवाहिता से दुष्कर्म
बागपत छपरौली क्षेत्र के एक गांव में तमंचे के बल पर विवाहिता से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़ लिया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
बीमार सड़क पर मिले तो कार्रवाई
मेरठ में बुखार, जुखाम या अन्य बीमारी से पीड़ित शहर की सड़कों पर घूमता मिला तो उसके खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी। पुलिस ने बीमार लोगों को घर पर या अस्पताल में रहने का सुझाव दिया है। ताककि बाकी लोगों पर उनकी बीमारी का असर न पड़ सके। एसएसपी ने इसके लिए एसपी सिटी को नोडल अफसर बना दिया गया।