Top Meerut News of the day, 20th March 2020: पवन जल्लाद पर गर्व, रवीश के खाताबुक में धौनी का निवेश, पति पर डाला तेजाब, खांसने पर जज ने बंदी को भेजा
निर्भया के दोषियों को फांसी देने वाले पवन जल्लाद के बेटे ने बताया कि उसे अपने पिता पर गर्व है। कहा कि मेरे पिता ने निर्भया के गुनाहगारों को फांसी देकर निर्भया को सच्ची श्रद्धांजलि
मेरठ, जेएनएन। निर्भया के दोषियों को फांसी देने वाले पवन जल्लाद के बेटे ने बताया कि उसे अपने पिता पर गर्व है। वहीं मेरठ के रवीश कुमार ने मुंबई में खाता बुक बनाया था। मुंबई में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी ने इस एप में निवेश किया है। दूसरी ओर बुलंदशहर में विवाद के बाद पत्नी ने पति पर तेजाब डाला। बागपत कारागार से आज न्यायालय में एक बंदी पेश किया गया। सुनवाई के दौरान वह खांसने लगा तो जज ने उसे परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा।
पवन जल्लाद के बेटे ने कहा, पिता पर गर्व है
निर्भया के दोषियों को फांसी देने वाले पवन जल्लाद के बेटे ने बताया कि उसे अपने पिता पर गर्व है। कहा कि मेरे पिता ने निर्भया के गुनाहगारों को फांसी देकर निर्भया को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। एक साथ चार लोगों को फांसी देने पर हमें अपने पिता पर गर्व है।
रवीश के खाताबुक में धौनी का निवेश
मेरठ के रवीश कुमार ने मुंबई में खाता बुक बनाया था। व्यापारियों से लेकर आम लोगों के लिए यह एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां अपने हिसाब किताब को डिजिटल फार्म में रख सकते हैं। इस एप को डेवलप करने में रवीश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मुंबई में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी ने इस एप में निवेश किया है।
विवाद के बाद पत्नी ने पति पर डाला तेजाब, गंभीर
गुलावठी कस्बा के एक मोहल्ला निवासी युवक का अपनी पत्नी विवाद चल रहा है। शुक्रवार की दोपहर फिर दोनों में विवाद हो गया, जिसके बाद महिला ने पति पर तेजाब डाल दिया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर आए लोगों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, पीड़ित के परिजनों ने थाने में महिला के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
खांसने पर जज ने बंदी को जिला अस्पताल भेजा
बागपत कारागार से आज न्यायालय में एक बंदी पेश किया गया। सुनवाई के दौरान वह खांसने लगा। इस पर न्यायिक अधिकारी ने कोरोना वायरस के मददेनजर बंदी को जिला असपताल में परीक्षण के लिए भेजा। डाक्टरों के अनुसार बंदी में सामान्य खांसी थी।