Top Meerut News of the day, 13th March 2020: नाव हादसा, बागपत जेल में सीबीआइ, शादी से पहले दूल्हे का अपहरण, गर्भवती की हत्या
बागपत नाव हादसे में डूबी भाभी व ननद की तलाश में दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम व क्षेत्रीय गोताखोरों ने यमुना में सर्च अभियान चलाया हुआ है।
मेरठ, जेएनएन। बागपत नाव हादसे में डूबी भाभी व ननद की तलाश में दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम व क्षेत्रीय गोताखोरों ने यमुना में सर्च अभियान चलाया हुआ है। वहीं मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में सीबीएआई टीम ने रात नौ बजे तक कि जेल में रिकॉर्ड की छानबीन। दूसरी ओर मुजफ्फरनगर गांव भनवाड़ा में शादी से तीन दिन पहले युवक का अपरहण होने से हड़कंप मचा है। साथ ही बिजनौर में सात माह की गर्भवती की फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मृतका के मायकेवालों ने हंगामा किया।
नाव हादसा : सर्च अभियान जारी, नहीं लगा नंनद-भाभी का सुराग
बागपत नाव हादसे में डूबी भाभी व ननद की तलाश में दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम व क्षेत्रीय गोताखोरों ने यमुना में सर्च अभियान चलाया हुआ है। सुबह साढ़े सात बजे के करीब सर्च अभियान चला और पांच किमी तक का यमुना का एरिया खंगाला गया लेकिन दोपहर तीन बजे तक टीम किशोरी मोनी तथा उसकी भाभी राजेश को तलाशने में सफलता नहीं मिली। यमुना किनारे लोग डेरा डाले हुए हैं। पुलिस व पीएसी मौके पर तैनात है। डीएम और एसपी ने सुबह के वक्त घटना स्थल का दौरा किया। लखनऊ से भी दोपहर को राज्य आपदा मोचन की टीम भी बागपत पहुंचकर एनडीआरफ की टीम के साथ यमुना में सर्च अभियान चलाए हुए है।
सीबीआई ने की जेल रिकॉर्ड की छानबीन
मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में सीबीएआई टीम ने रात नौ बजे तक कि जेल में रिकॉर्ड की छानबीन। विभिन्न पहलूओं पर जांच की। सामने आने वाले हरेक बंदी से टीम जुटा रही संबंधित जानकारी। जेल के अफसरों से भी की जा रही है बातचीत।
शादी से तीन दिन पहले युवक का अपहरण
मुजफ्फरनगर गांव भनवाड़ा में शादी से तीन दिन पहले युवक का अपरहण होने से हड़कंप मचा है। घटना गुरुवार रात करीब तीन बजे की है। घर से ही युवक को कुछ लोग उठाकर ले गए। वहीं, उसके छोटे भाई को खेत में बांधकर फेंक गए। 15 मार्च को युवक की शादी होनी है। स्वजनों ने पुलिस को सूचना दी।
गर्भवती की फांसी लगाकर हत्या
बिजनौर हीमपुर दीपा क्षेत्र के ग्राम फैजीपुरा में सात माह की गर्भवती 25 वर्षीय कौशल पत्नी सोमपाल सैनी की फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मृतका के मायकेवालों ने हंगामा किया। इस दौरान शव उठाने को लेकर मृतका के मायके वालों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने मौके से मृतका के पति और देवर को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।