Move to Jagran APP

Top Meerut News of the day, 12th October 2019: भाजपा नेता की हत्या, हाईवे पर दो की मौत, बुलंदशहर पहुंचे सिक्किम के राज्यपाल, तन्हाई बैरक हुई श्रापित, जिन्न ने किया महिला का अपहरण

सिक्किम के राज्यपाल गंगाप्रसाद शनिवार को निजी कार्याक्रम में भाग लेने के लिए बुलंदशहर पहुंचे। यहां जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने उनका स्वागत किया।

By Taruna TayalEdited By: Published: Sat, 12 Oct 2019 05:14 PM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2019 05:14 PM (IST)
Top Meerut News of the day, 12th October 2019: भाजपा नेता की हत्या, हाईवे पर दो की मौत, बुलंदशहर पहुंचे सिक्किम के राज्यपाल, तन्हाई बैरक हुई श्रापित, जिन्न ने किया महिला का अपहरण
Top Meerut News of the day, 12th October 2019: भाजपा नेता की हत्या, हाईवे पर दो की मौत, बुलंदशहर पहुंचे सिक्किम के राज्यपाल, तन्हाई बैरक हुई श्रापित, जिन्न ने किया महिला का अपहरण

मेरठ, जेएनएन। सहारनपुर में शनिवार सुबह बाइक से काम पर जा रहे पार्षद व पूर्व भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष चौधरी धारा सिंह की फाटक के निकट गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं बुलंदशहर में हाईवे पर ट्रक और डीसीएम की भिड़ंत में दो की मौत। दूसरी ओर सिक्किम के राज्यपाल गंगाप्रसाद शनिवार को निजी कार्याक्रम में भाग लेने के लिए बुलंदशहर पहुंचे। बिजनौर में महिला का 'जिन्न' ने किया अपहरण। बागपत में कुख्यातों के लिए मुन्ना बजरंगी की तन्हाई बैरक हुई श्रापित।

loksabha election banner

देवबंद में भाजपा नेता की गोली मार कर हत्या

शनिवार सुबह बाइक से काम पर जा रहे पार्षद व पूर्व भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष चौधरी धारा सिंह की फाटक के निकट गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक सप्ताह में दो भाजपा नेताओं की हत्या की घटना से हड़कंप मच गया। एसएसपी मौके पर पहुंच गए हैं।

हाईवे पर ट्रक और डीसीएम की भिड़ंत में दो की मौत

बुलंदशहर जनपद संभल के थाना नखासा क्षेत्र के गांव खेलूपुर निवासी कुलदीप (34) पुत्र विनोद ट्रक चालक था और उसी ट्रक पर खेलूपुर निवासी ही राजीव (32) पुत्र खूबी सिंह परिचालक था। शुक्रवार रात को ट्रक में सामान लादकर दिल्ली से अलीगढ़ की तरफ जा रहे थे। देर रात रास्ते में ट्रक की डीसीएम से भिड़ंत हो गई। दोनों की मौत हो गई।

पॉटरी उत्पाद देखकर चकित हुए सिक्किम के राज्यपाल

सिक्किम के राज्यपाल गंगाप्रसाद शनिवार को निजी कार्याक्रम में भाग लेने के लिए बुलंदशहर पहुंचे। यहां जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने उनका स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिलाधिकारी ने स्व लिखित पुस्तक एवरेस्ट और खुर्जा पॉटरी के प्रचार प्रसार के लिए खुर्जा पॉटरी का उत्पाद उन्हें भेंट किया। खुर्जा के पॉटरी उत्पाद पर हुई नक्काशी देखकर राज्यपाल चकित हुए और उन्होंने डीएम से उत्पाद और उद्योग के संबंध में काफी देर तक जानकारी भी ली।

कुख्यातों के लिए मुन्ना बजरंगी की तन्हाई बैरक हुई श्रापित

बागपत जेल में नौ जुलाई 2018 को पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या की गई थी। मुन्ना बजरंगी को झांसी जेल से बागपत जेल लगाया गया था और जेल में तन्हाई बैरक में रखा गया था। इस तन्हाई बैरक के बाहर स्थित परिसर में मुन्ना बजरंगी की हत्या की गई थी। जिस तन्हाई बैरक में मुन्ना बजरंगी को रखा गया था, हत्या के बाद से तन्हाई बैरक बंद पड़ी है। कोई भी कुख्यात बंदी उक्त बैरक में रहने के लिए तैयार नहीं होता है। कुख्यात इस बैरक को श्रापित मान रहे है। उनका मानना है कि यदि वह इस बैरक में रहेंगे, तो उनका हश्र में भी मुन्ना बजरंगी जैसा होगा।

महिला का 'जिन्न' ने किया अपहरण

बिजनौर में एक लापता महिला के मामले में पुलिस के सामने एक अजीबोगरीब मामला आया है। महिला का अपहरणकर्ता उसके पति को फोनकर खुद को जिन्न बता रहा है। वहीं महिला भी पति से बातकर खुद को जिन्न के कब्जे में होने का ढोंग रच रही है। पुलिस को मिली आडियो में अपहरण करने वाला जिन्न की भाषा बोल रहा है। पुलिस की दो टीमें महिला और जिन्न बने आरोपित की तलाश में जुटी है। महिला के पति के फोन पर आई कॉल की सीडीआर खंगाली जा रही है। महिला दो दिन पहले कुंदन हास्पिटल से लापता हो गई थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.