टोल प्लाजा पर दो किमी तक लगा भीषण जाम Meerut News
विकेंड पर वाहनों के अधिकता व लोगों के गलत दिशा की ओर चलने से शहर के कई जगहों पर भीषण जाम लग गया। किसी तरह से पुलिस ने जाम पर काबू पाया।
मेरठ, जेएनएन। नेशनल हाईवे-58 रविवार को जाम के नाम रहा। हाईवे पर कंकरखेड़ा, मोदीपुरम, पल्लवपुरम और सिवाया टोल प्लाजा करीब दो किमी लंबा जाम लग गया। हालात इस कदर बिगड़ गए कि छोटे वाहन हाईवे से सटी कालोनियों के रास्ते से निकले तो वहां भी जाम लग गया। राहगीर और क्षेत्रवासियों को दिन से रात तक जाम के झाम से जूझना पड़ा। पुलिस ने किसी तरह वाहनों को निकलवाया। मगर, थोड़ी देर बाद ही दोबारा जाम लग जाता।
हाईवे पर जगह-जगह एनएचएआइ के द्वारा विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्य चल रहे हैं। जिसके कारण आए दिन जाम के हालात बनते हैं। मगर, शनिवार और रविवार को हाईवे पर जाम का लगना तय है। एनसीआर के शहरों में रहने वाले अधिकांश लोग परिजनों संग शनिवार को उत्तारांखड़ की वादियों में सैर सपाटे पर जाते हैं। रविवार को वह सैलानी वापस अपने घर को हाईवे से निकलते हैं। जिसके चलते दोनों दिन हाईवे पर अन्य दिनों की अपेक्षा 20 से 25 प्रतिशत वाहनों की संख्या में इजाफा होता है, जो जाम का कारण बनता है। दूसरी ओर, पल्हैड़ा फ्लाईओवर के निर्माण की वजह से हाईवे का ट्रैफिक र्सिवस रोड पर डायवर्ट कर रखा है, जहां दिन भर गाड़यिां रेंगते हुए चलती हैं। दूसरी ओर, टोल प्लाजा पर रविवार को कैश की चार लेन चालू कराई गई, जबकि आठ लेन से फास्टैग के वाहनों को निकाला गया। कैश की लेन में खड़े वाहनों की हैंड मशीन से रसीद काटी गई, जिस रसीद को ड्राइवर खिड़की पर दिखाकर वहां से गुजरा। पल्लवपुरम एसओ दिग्विजय नाथ शाही का कहना है कि फेंटम पुलिस ने वाहनों को निकलाकर जाम खुलवाया। वहीं सड़क की साइड में किसी भी वाहन को खड़े नहीं होने दिया गया।
दुकान में घुसा ट्रक, लगा जाम
मेरठ जेएनएन। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर महेंद्रपुरी गेट के सामने रविवार तड़के अनियंत्रित हो सरियों से लदा एक ट्रक दुकान में घुस गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रक को दुकान से निकाला। इस दौरान हाईवे पर दिनभर भीषण जाम लगा रहा गया। हालांकि प्रत्येक कट पर पुलिसकर्मी तैनात थे। फिर भी सुबह नौ बजे से लेकर देर शाम तक भी जाम नहीं खुल सका। सरियों से लदा एक ट्रक रविवार की सुबह मेरठ से दिल्ली को ओर जा रहा था। इस बीच सुबह करीब सात बजे महेंद्रपुरी कॉलोनी कट के सामने ट्रक अनियंत्रित हो एक दुकान में घुस गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक दुकान की दीवार को तोड़ते हुए अंदर घुस गया। पिलर टूटने की वजह से दुकान का लिंटर भी बल्लियों की सहायता से रोका गया। वहीं ट्रक का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा होने लगी।
जाम की समस्या से त्रस्त हैं व्यापारी
मेरठ, जेएनएन। जाम और मंदिर के पास शराब के ठेके से हो रही परेशानियों को लेकर भुमिया पुल पर बैठक का आयोजन हुआ। भुमिया पुल व्यापार मंडल की बैठक में संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने स्थानीय व्यापारियों के साथ विचार विमर्श किया। सारथी संस्था के मयंक वर्मा, सलीम, अनिल गोयल, नदीम, वसीम, आदि मौजूद रहे।