Move to Jagran APP

Today In Meerut: हिंदी दिवस पर सीसीएसयू में कार्यक्रम,जानिए आज और क्या होगा शहर में

Today In Meerut रविवार को शहर में दर्जनभर से अधिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। सुबह की शुरुआत धार्मिक कार्यक्रमों से होगी। बाबा मनोहर नाथ मंदिर ट्रस्ट सूरजकुंड में हृदय रोग निवारण और स्वास्थ्य हेतु समुद्र झाग से यज्ञ का आयोजन सुबह 7 बजे होगा।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 06:08 AM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 06:08 AM (IST)
Today In Meerut: हिंदी दिवस पर सीसीएसयू में कार्यक्रम,जानिए आज और क्या होगा शहर में
श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान के तहत जन जागरण बाइक यात्रा निकलेगी।

मेरठ, जेएनएन। Today In Meerut मौसम साफ होने और कोरोना संक्रमण की दर कम होना एक बड़ी वजह है कि आज रविवार को शहर में दर्जनभर से अधिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। सुबह की शुरुआत धार्मिक कार्यक्रमों से होगी। बाबा मनोहर नाथ मंदिर ट्रस्ट सूरजकुंड में हृदय रोग निवारण और स्वास्थ्य हेतु समुद्र झाग से यज्ञ का आयोजन सुबह 7 बजे होगा।

loksabha election banner

शुभकामना बैंक्वेट हाल में परमपूज्य महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज का दिव्य गीता सत्संग दोपहर 2 बजे तय है। श्री खाटू श्याम सालासर धाम सेवा समिति का 437वां श्री श्याम महोत्सव बी-62 गाडविन कालोनी बाईपास पर शाम 7 बजे से होगा। शंकराचार्य परिषद की ओर से रविवार को ही चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय के बृहस्पति भवन में हिंदू रिपब्लिक आफ हिंदुस्‍तान के लिए हिंदू पंचायत का आयोजन किया जा रहा है। दोपहर 2 बजे से शाम पांच बजे तक यह कार्यक्रम होगा।

शिक्षा क्षेत्र की अगर बात करें तो सीसीएसयू के हिंदी विभाग में विश्व हिंदी दिवस पर पांचवां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आनलाइन-आफलाइन सुबह 11 बजे से तय है। मेरठ कालेज के शिक्षा विभाग की ओर से आनलाइन लेसन प्लानिंग पर राष्ट्रीय वेबिनार शाम 5 बजे होगी। अन्य आयोजन में भारतीय किसान यूनियन टिकैत का कृषि कानून के खिलाफ ट्रैक्टर रैली मवाना तहसील में रामराज से सुबह 10 बजे निकलेगी। राष्ट्र सेविका समिति गंगानगर का एक आहुति राष्ट्र के नाम कार्यक्रम डिवाइडर पार्क के-ब्लाक गंगानगर में सुबह 11 बजे तय है। आइएपीईएन मेरठ चैप्टर का का वेबिनार सुबह 11 बजे से होगा।

श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान के तहत संघ परिवार मेरठ महानगर की ओर से जन जागरण बाइक यात्रा जीमखाना मैदान से दोपहर 12 बजे निकलेगी। भारतीय वैश्य संगम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक गढ़ रोड सेवन इलेवन रेस्टोरेंट में दोपहर एक बजे होगी। डा. कंचन मलिक की किताब हेलो बंप का होटल कंट्री इन में विमोचन दोपहर 3 बजे किया जाएगा। स्पोट््र्स जोन हिंदी मासिक पत्रिका का विमोचन एस्ट्रोन पब्लिक स्कूल सी-89 थापरनगर में शाम 4 बजे किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.