Today In Meerut: मेरठ कालेज में होगी करियर कार्यशाला, जानिए शहर में आज के अन्य कार्यक्रम
Today In Meerut मेरठ में शुक्रवार को डीएन डिग्री कालेज में नई शिक्षा नीति की चुनौतियों व अवसरों को लेकर गोष्ठी का आयोजन तय किया गया है। सुबह 11 बजे इस गोष्ठी का आयोजन होगा। इसमें नई शिक्षा नीति को लेकर छात्रों को बताया जाएगा।
मेरठ, जेएनएन। छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर भविष्य बनाने को लेकर शुक्रवार को मेरठ कालेज के करियर एंड गाइडेंस सेल की ओर से शुक्रवार को करियर पर कार्यशाला का आयोजन निर्धारित किया गया है। इसकी शुरुआत सुबह सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी। जिसमें छात्रों को करियर के चुनाव के लिए अनेक विकल्पों के बारे में जानकारी दी जाएगी। छात्र कैसे अपने लक्ष्यों का साधे और कैसे उस को प्राप्त करें इसकी बारीक जानकारी दी जाएगी।
शिक्षा नीति की चुनौती व अवसर पर गोष्ठी
डीएन डिग्री कालेज में नई शिक्षा नीति की चुनौतियों व अवसरों को लेकर गोष्ठी का आयोजन तय किया गया है। सुबह 11 बजे इस गोष्ठी का आयोजन होगा। जिसमें विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा नई शिक्षा नीति को लेकर छात्रों की जिज्ञासा का निवारण किया जाएगा।
पोस्टर प्रतियोगिता से पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बढ़चढ़ कर सहभागिता करने वाली सामाजिक संस्था जागरूक नागरिक एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार सुबह साढ़े ग्यारह दस बजे इस्माइल गर्ल्स डिग्री कालेज में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें छात्राओं के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के मायने बताने व लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आकर्षक चित्रकारी का प्रदर्शन देखने को मिलेगा। वहीं, शहीद मंगल पांडे पीजी कालेज के गृह विज्ञान विभाग में फाइल कवर डेकोरेशन (सज्जा) प्रतियोगिता दोपहर 12:30 बजे तय हुई है।
आर्यंस स्कूल में दिनभर खेल-कूद के आयोजन
द आर्यंस स्कूल में दिनभर अलग-अलग खेल प्रतियोगिताओं में घटित होने वाला रोमांच देखने को मिलेगा। जिसकी शुरूआत सुबह दस बजे से फुटबाल टूर्नामेंट से हो रही है। वहीं 11 बजे से दोपहर तक शूङ्क्षटग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की प्रतिभा का प्रदर्शन देखने को मिलेगा।