Move to Jagran APP

Today's Gold Rate in Meerut: आयात ड्यूटी बढ़ने से सोने के दाम में अचानक आया उछाल, जानिए मेरठ में आज के रेट

Gold Rate Meerut केंद्र सरकार की ओर से शुक्रवार को अचानक सोने पर आयात शुल्क बढ़ा दिया गया। जिसके चलते मेरठ में गोल्‍ड के दाम में उछाल आया है। हालांकि दूसरी ओर शहर के कई आभूषण व्यापारियों ने आयात ड्यूटी बढ़ने का विरोध जताया है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 01:04 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 01:04 PM (IST)
Today's Gold Rate in Meerut: आयात ड्यूटी बढ़ने से सोने के दाम में अचानक आया उछाल, जानिए मेरठ में आज के रेट
Gold Price Meerut मेरठ में शुक्रवार को सोने के दामों में बढ़ा बदलाव देखने को मिला।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Gold Rate Meerut सोने पर आयात शुल्क में बढ़ोत्तरी से शुक्रवार को सुबह से ही स्वर्ण नगरी मेरठ में व्यापारियों में अफरातफरी का माहौल रहा। आयात ड्यूटी पांच प्रतिशत से बढ़ा कर 15.75 प्रतिशत हो गई है। जिससे सुबह ही सोने के दामों 750 रुपये प्रति 10 ग्राम का इजाफा देखने को मिला।

loksabha election banner

सोने के दाम 53000 तक पहुंचे

आभूषण व्यापारियों ने आयात ड्यूटी में इतनी बढ़ोत्तरी से रोष जताया है। उनका कहना था कि इससे सोने की तस्करी को बढ़ावा मिलेगा। सरकार का राजस्व बढ़ने की बजाए घटेगा। शुक्रवार सुबह सोने के दाम 53 हजार पर पहुंच गए। हालांकि चांदी के दामों में 600 रुपये की गिरावट हुई। यह 60100 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। बता दें कि बीते सोमवार को मेरठ में सोने का दाम 52750 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी के दाम 62560 रुपये प्रति किलोग्राम थे। इसके पूर्व दामों में थोड़ा बहुत उतार चढ़ाव आता रहा।

मेरठ में होता है 12 से 15 करोड का कारोबार

20 कैरेट के आभूषण बनाने में मेरठ के कारीगरों को महारत हासिल है। इस श्रेणी वी ज्वेलरी लाइट वेट, आकर्षक, मजबूत होती है। मेरठ में बड़ी संख्या में बंगाल और महाराष्ट्र के कारीगर काम करते हैं। शहर सर्राफा की गलियों में बड़ी संख्या में कारीगरों को आभूषण बनाते देखा जा सकता है। यहां से ज्वैलरी दिल्ली, मुंबई, उत्तराखंड, जयपुर, जम्मू और यूपी के कई जिलों में सप्लाई होती है। शहर के कई आभूषण व्यापारी सोमवार सप्लाई कर रहे हैं। कुवैत, सिंगापुर में अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी में भी यहां के व्यापारियों द्वारा निर्मित आभूषण लोगों की पसंद बन रहे हैं।

सोने के दाम लगातार 50 हजार से ऊपर

सात अगस्त 2020 को प्रति 10 ग्राम सोने के रेट 58,000 रुपये थे। कोरोना काल के दौरान औसतन सोने के दाम 48 से 50 हजार रुपये रहे थे। दो साल की अवधि में कई बार बाजार में कारोबार बंद रहा या दुकानें आंशिक रूप से खुली रहीं। कोरोना की दूसरी लहर से उबरने के बाद 20 जनवरी से रेट लगातार 50 हजार से ऊपर चल रहे हैं। अप्रैल में इनमें और इजाफा हो गया है। एक अप्रैल से अब तक 2550 रुपये का इजाफा हो चुका है। इसमें एक दिन में ही एक हजार रुपये बढ़ गए हैं। दाम बढऩे के कारणों को लेकर शहर के प्रमुख आभूषण व्यापारियों ने अपनी राय इस तरह व्यक्त की। शादी विवाह के समय में सोने के दामों में उतार चढ़ाव ज्‍यादा देखने को मिलता है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.