Move to Jagran APP

बसपा के तीन नेताओं को वेस्ट के इन नौ मंडलों की जिम्मेदारी

बहुजन समाज पार्टी ने प्रदेश के 18 मंडलों को पूर्वी और पश्चिमी उप्र में बांटा है। नौ मंडल पूर्वी उप्र और नौ मंडल पश्चिमी उप्र में रखे गए हैं।

By Ashu SinghEdited By: Published: Mon, 04 Mar 2019 04:13 PM (IST)Updated: Mon, 04 Mar 2019 04:13 PM (IST)
बसपा के तीन नेताओं को वेस्ट के इन नौ मंडलों की जिम्मेदारी
बसपा के तीन नेताओं को वेस्ट के इन नौ मंडलों की जिम्मेदारी
मेरठ,जेएनएन। बसपा ने लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी देने के साथ ही संगठन स्तर पर प्रदेश के 9-9 मंडलों को दो भागों में बांटा है।
18 मंडलों को पूर्वी और पश्चिमी उप्र में बांटा
बसपा ने प्रदेश के 18 मंडलों को पूर्वी और पश्चिमी उप्र में बांटा है। नौ मंडल पूर्वी उप्र और नौ मंडल पश्चिमी उप्र में रखे गए हैं। पश्चिमी उप्र के नौ मंडलों की जिम्मेदारी शम्सुद्दीन राईन,सुनील चित्तौड़ व नरेश गौतम संभालेंगे। शम्सुद्दीन पश्चिमी उप्र के प्रभारी थे,हालांकि पद के हिसाब से इनमें वह सबसे वरिष्ठ हैं। पूर्व एमएलसी सुनील चित्तौड़ व नरेश गौतम अब तक मुख्य जोन कोऑर्डिनेटर थे।
वेस्ट की सीटें बसपा के खाते में
शम्सुद्दीन झांसी,सुनील आगरा व नरेश गौतम सहारनपुर जिले के निवासी हैं। इन पदाधिकारियों को नौ मंडलों की जिम्मेदारी मिलने पर संगठन में चर्चा है। पश्चिम में मुस्लिम बहुल अधिकतर सीटें बसपा के खाते में हैं। बसपा सांगठनिक स्तर पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देकर चुनावी मिशन को पूरा करेगी।
पश्चिमी उप्र में रखे गए ये मंडल: मेरठ, आगरा,अलीगढ़,मुरादाबाद,सहारनपुर,बरेली,झांसी,चित्रकूट व कानपुर।
मंडल में इस तरह से दी गई जिम्मेदारी
मेरठ मंडल की जिम्मेदारी सतपाल पेपला व डॉ.कमल राज सिंह को दी गई है। मेरठ मंडल के तीन जिलों मेरठ,हापुड़ और बागपत का कोऑर्डिनेटर दिनेश काजीपुर और मुरारीलाल केन को बनाया गया है। दिनेश पर अब तक सिर्फ मेरठ जिले की जिम्मेदारी थी,लेकिन अब उन्हें तीन जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। मेरठ जिले का प्रभारी रामकुमार व जगरूप को बनाया गया है। हालांकि पांच मार्च को बसपा जिला कार्यालय पर बैठक होगी,जिसमें नई जिम्मेदारियों के संबंध में विधिवत घोषणा की जाएगी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.