Move to Jagran APP

दशहरा स्नान के पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

दशहरा स्नान के पर्व पर बुधवार को हजारों लोगों ने विभिन्न घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई। बिजनौर के गंगा बैराज में भी बड़ी संख्या में लोग स्नान के लिए पहुंचे।

By Ashu SinghEdited By: Published: Wed, 12 Jun 2019 10:12 AM (IST)Updated: Wed, 12 Jun 2019 10:12 AM (IST)
दशहरा स्नान के पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
मेरठ,जेएनएन। दशहरा स्नान के पर्व पर बुधवार को हजारों लोगों ने विभिन्न घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई। शामली के कैराना में स्थित युमना तीर्थ स्थल पर हरियाणा व यूपी के हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गंगा दशहरा पर्व पर स्नान किया। यमुना तट पर प्राइवेट गोताखोरों के अलावा तहसीलदार कैराना व कोतवाली प्रभारी मय पुलिस फोर्स तैनात रहे।

सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम
श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए सुरक्षा के भी व्यापक स्तर पर इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह जाम के हालात भी बने रहे। वहीं बिजनौर में गंगा बैराज पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ स्नान के लिए उमड़ी। लोग सुबह सुबह ही बड़ी संख्या में घाट पर पुण्य लाभ कमाने के लिए पहुंचे।  
सहारनपुर में दो युवक डूबे 
वहीं सहारनपुर के गंगोह में बुधवार को गंगा दशहरा के अवसर पर हज़ारों लोग यमुना में स्नान करने के लिए पहुचे। गंगोह के गांव कुटुबखेड़ी निवासी 17 वर्षीय विशाल अमन व राजीव भी स्नान करने गए हुए थे। वह दौलतपुर घाट पर स्नान कर रहे थे कि वह तीनों गहरे पानी मे चले गए। आसपास के लोग तुरंत ही उन्हें बचाने यमुना में कूद गए। गोताखोरों ने राजीव को तो बचा लिया जबकि अन्य दोनों गहरे पानी मे चले गए जिनको निकालने के प्रयास किये जा रहे हैं। इसके अलावा नागल घाट पर भी हरियाणा का एक युवक डूब गया जिसे प्रयास के बाद निकाल लिया गया। परिजन उसे गंभीर अवस्था मे ले गए हैं। युवक के बारे में अन्य जानकारी नही मिल सकी है। पुलिस भी मौके पर व्यवस्था बनाने में लगी है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.