प्रदूषण से बचाने में कारगर हो सकते हैं ये पौधे, आज ही ले आएं घर
ठंड के साथ ही प्रदूषण बढ़ने लगा है। ऐसे मौसम में कुछ पौधे अपके घर को ताजी हवा से महका सकते हैं। ये प्रदूषण को कम करने में कारगर हैं।
By Ashu SinghEdited By: Published: Mon, 29 Oct 2018 04:11 PM (IST)Updated: Mon, 29 Oct 2018 04:11 PM (IST)
मेरठ (जेएनएन)। प्रदूषित वातावरण की चपेट में हर कोई आ रहा है। चिकित्सक बाहर निकलने से बचने और जरूरी होने मास्क पहनने की हिदायत दे रहे हैं। लेकिन घर के अंदर भी हवा क्या शुद्ध होगी जब बाहर की प्रदूषित है। ऐसे में कुछ ऐसे इनडोर पौधों की खपत इन दिनों बढ़ गई है जिनके बारे में दावा किया जा रहा है यह हवा को कुछ हद तक शुद्ध करते हैं। नर्सरियों में भी ऐसे पौधों की तलाश में लोग पहुंच रहे हैं।
सानसीविएरिया
- इसकी पत्तियां लंबी और कड़ी होती हैं।
- यह पौधा एक छोटे गमले में लगाया जा सकता है।
- वातावरण की नमी से ही यह पानी अवशोषित कर लेता है।
मनी प्लांट
- मूल रूप से आस्ट्रेलिया का यह पौधा बेल के रूप में 30 से 40 फुट लंबाई तक फैलता है।
- इसकी चौड़ी पत्तियों पर दूषित वायु के कण जमा होते रहते हैं।
- ऐसे में इसे बच्चों और कुत्तों की पहुंच से दूर रखना चाहिए।
पीस लिली
- जंगली हरे रंग की पत्तियों वाले इस पौधे में सफेद फूल भी खिलते हैं। इसकी खूबियों को नासा ने भी परखा है।
- सूर्य का प्रकाश न मिलने पर इसे कृत्रिम प्रकाश अलावा अप्रत्यक्ष प्रकाश और चार - पांच दिन में पानी की मात्रा की जरूरत होती है।
बैंबू पाम
-यह पौधा भी कठिन जलवायु की स्थितियों का मुकाबला करने में सक्षम है।
-पत्तियां जल्दी बड़ी होती हैं इसकी कांट छांट करने की जरूरत होती है।
इसके अलावा बोस्टन फर्न, ड्रैगन ट्री, डेनड्रोडियम आर्चिड आदि पौधे भी इस सूची में शामिल हैं। इसमें से कई पौधे सर्किट हाउस की नर्सरी और निजी नर्सरियों में मिल जाते हैं।
इनका कहना है
पौधे सामान्य रूप में कार्बन डाई आक्साइड ग्रहण कर आक्सीजन उत्सर्जित करते हैं। कमरे मेंं रखने पर दूषित वायु से निजात दिलाते हैं। कमरे में लगाने पर यह आक्सीजन का स्तर तो दुरुस्त करते ही हैं साथ कुछ हद तक प्रदूषण रोकने में भी कारगर हैं।
-प्रो. आरएस सेंगर, सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें