Move to Jagran APP

अध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री पद पर होगा रोमांचक मुकाबला

संयुक्त व्यापार संघ के चुनाव में अध्यक्ष महामंत्री और मंत्री पद के लिए रोमांचक मुकाबला होगा। शनिवार को नाम वापसी के बाद उपाध्यक्ष के तीन कोषाध्यक्ष के एक और मंत्री के नौ पदों के लिए मुकाबला तय हो गया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 09:00 AM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 09:00 AM (IST)
अध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री पद पर होगा रोमांचक मुकाबला

मेरठ, जेएनएन । संयुक्त व्यापार संघ के चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री पद के लिए रोमांचक मुकाबला होगा। शनिवार को नाम वापसी के बाद उपाध्यक्ष के तीन, कोषाध्यक्ष के एक और मंत्री के नौ पदों के लिए मुकाबला तय हो गया है। नवीन गुप्ता गुट के कई लोगों को विशेष रूप से गौरव शर्मा और उज्जवल अरोड़ा समेत कई लोग चुनावी दौड़ से बाहर हो गए हैं।

loksabha election banner

16 पदों के लिए 37 लोगों ने नामांकन किया था। शनिवार को केवल 19 लोग चुनाव मैदान में उतरने पर मोहर लगाई।

अध्यक्ष पद पर पहले से ही मुकाबला तय था। हालांकि नवीन गुप्ता जैसे कद्दावर व्यापारिक नेता को रूपक अग्रवाल क्या चुनौती दे पाएंगे यह तो समय बताएगा। लेकिन शनिवार को संजय गोयल ने उपाध्यक्ष पद पर नामांकन वापस लेकर महामंत्री पद पर लड़ने का ऐलान किया। इससे इस पद को लेकर मुकाबला फंस गया है। इसी तरह मंत्री के नौ पदों के लिए 18 लोगों ने दावेदारी जताई थी, लेकिन शनिवार को आठ लोगों ने नाम वापस ले लिए। जिससे इस पद के लिए भी मुकाबला होगा। खास बात यह रही कि पिछले दो बार से सर्वाधिक वोटों से जीतने वाले गौरव शर्मा इस बार नवीन गुप्ता की गुड बुक में स्थान न बना पाए। उन्होंने उपाध्यक्ष और मंत्री दोनो पदों से नामांकन वापस ले लिया। इसी तरह पंजाबी नेता के रूप में अपनी पहचान बनाने की कोशिश में जुटे उज्जवल अरोड़ा को भी झटका लगा। उन्होंने भी उपाध्यक्ष और मंत्री दोनो पदों के लिए दावेदारी जतायी थी लेकिन शनिवार को उन्होंने दोनो पदों से नामांकन वापस ले लिया।

यह हैं मुकाबले में

अध्यक्ष : नवीन गुप्ता और रूपक अग्रवाल

महामंत्री : संजय गोयल,

संजय जैन,

मंत्री : विजय आंनद अग्रवाल,

मनीष शर्मा, तिलक नारंग,

अंकुर गोयल, राजेश सिंघल, अनुज सिंघल, संदीप गोयल रेवड़, लल्लू मक्कड़, सुमित ग्रोवर और विपुल सिंघल

इन पदों पर मुकाबला नहीं

संगठन मंत्री - आशु रस्तोगी

कोषाध्यक्ष - सतीश चंद जैन

उपाध्यक्ष : नीरज मित्तल

संजीव रस्तोगी

चहेतों को साधने में छूट गए चर्चित चेहरे

जासं, मेरठ : संयुक्त व्यापार संघ के चुनाव में महामंत्री गुट द्वारा किनारा करने के बाद भी अध्यक्ष नवीन गुप्ता के समक्ष मंत्री और महामंत्री पद पर चुनौती बरकरार है। चुनावी समीकरण साधने में कुछ लोगों को नाराजगी भी उन्होंने मोल ले ली है। दूसरे गुट से आए नीरज मित्तल को उन्होंने निर्विरोध निर्वाचित कर इनाम दे दिया है। हालांकि संदीप रेवड़ी के मामले पेंच फंस गया है। विपुल सिंघल द्वारा चुनाव मैदान में उतरने से मंत्री पद पर दस प्रत्याशी हो गए हैं। जिससे मुकाबला तय है। कई नए चेहरों पर विश्वास कर दो बार मंत्री रह चुके गौरव शर्मा को नामांकन वापस लेने के निर्देश नवीन गुप्ता ने दिए। गौरव शर्मा ने बताया अध्यक्ष के निर्देश पर उन्होंने उपाध्यक्ष और मंत्री दोनो पदों से नामांकन वापस ले लिया। इसी तरह विकास गिरधर और मंत्री रह चुके वरुण गोयल भी बाहर हो गए हैं। महामंत्री पद उतरे संजय गोयल ने कहा कि वह पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। चुनाव अधिकारी महेश सिंघल ने कहा कि दस दिसंबर को सदस्यता सूची में मंडप एसोसिएशन के दोनो गुटों की दावेदारी को लेकर बैठक होगी। चुनाव 23 दिसंबर को होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.