यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आस्था की बही बयार..भजन संध्या का आयोजन
सरधना कस्बे के नवीन मंडी में स्थित दीपावली मेले में भजन संध्या का आयोजन हुआ। इस दौरान लोग माता के भजन सुनकर झूमने पर मजबूर हो गए।

मेरठ, जेएनएन। सरधना कस्बे के नवीन मंडी में स्थित दीपावली मेले में भजन संध्या का आयोजन हुआ। इस दौरान लोग माता के भजन सुनकर झूमने पर मजबूर हो गए।
मंगलवार को दीपावली मेले में समारोह गौरव सरधना विधायक संगीत व मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी रहे। इसकी अध्यक्षता अजय त्यागी ने की। इसके बाद मानव एंड पार्टी द्वारा भजन संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें माता का गुणगान किया गया। इस दौरान श्रद्धालु भजन सुनकर भक्ति भाव से ओतप्रोत हो गए। इस दौरान ललित गुप्ता, विरेंद्र चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बर्तन की दुकानों पर रही भीड़भाड़ : किठौर में धनतेरस के दिन शाहजहांपुर-किठौर व आसपास के ग्रामों में लोगों ने जमकर खरीदारी की। खरीदारी के चलते बाजार सुबह से देर रात तक गुलजार रहे, जबकि बर्तनों की दुकान पर भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने झाडू आदि के साथ पूजा अर्चना के लिए जरूरी सामान, मूíत व आवास, प्रतिष्ठानों पर डेकोरेशन का सामान जमकर खरीदा। शाहजहांपुर में बर्तन की दुकानों पर भारी भीड़ लगी रही।
क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभांरभ : सरूरपुर विकास खंड के गांव रसूलपुर मढ़ी व डालमपुर गांवों में मंगलवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसका उद्घाटन युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा ने फीता काटकर किया। वहीं, डालमपुर में उन्होंने मैच की पहली गेंद खेल कर शुभारंभ किया। पहला मैच पेपला व ईदरीशपुर के बीच खेला गया, जिसमें पेपला ने इदरीशपुर को पांच विकेट से हरा दिया। वहीं, दूसरा मैच समाचार लिखे जाने तक जारी था। राजपाल त्यागी, अमित त्यागी, वसीम चौहान, इमरान चौहान, डा. बाबूराम व ताज मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
