कांग्रेस की कमेटियों में बढ़ेगा महिलाओं का कद
उत्तर प्रदेश काग्रेस की महासचिव शबाना खंडेलवाल (प्रभारी महिला कांग्रेस विधि मानवाधिकार एवं हिदी प्रकोष्ठ) गुरुवार को मेरठ पहुंचीं।
मेरठ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश काग्रेस की महासचिव शबाना खंडेलवाल (प्रभारी महिला कांग्रेस, विधि, मानवाधिकार एवं हिदी प्रकोष्ठ) गुरुवार को मेरठ पहुंचीं। जिला कांग्रेस कमेटी, बुढ़ाना गेट पर प्रेसवार्ता में कहा कि काग्रेस की कमेटियों में महिलाओं का सम्मान बढे़गा। हर संगठन में कम से कम तीन महिलाएं जरूर रहेंगी। अब मंच पर भी महिला की मौजूदगी अनिवार्य होगी।
उन्होंने बताया कि वह पाच दिवसीय दौरे पर हैं। संगठन की स्थितियों और महिलाओं की भागीदारी पर चर्चा की है। महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ने के लिए कहा है और महिलाओं को मजबूत कैसे बनाया जाए, उस पर विचार किया है। जेएनयू में फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के पहुंचने से उपजे विवाद पर कहा कि दीपिका ने बहुत अच्छा किया। वे फिल्म का प्रमोशन ही करना चाहतीं तो किसी कॉलेज में भी जा सकती थीं, लेकिन वे देश मे चल रहे हालात को दिल से महसूस करती हैं। कहा, अगर छात्रों पर लाठी-डंडे चलाए जाएगे तो फिर देश कैसे मजबूत होगा। इससे पहले उन्होंने काग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए कहा कि अब हवा में काम करने वाले काग्रेस में नही रह पाएंगे। बैठक में युवा काग्रेस के अध्यक्ष युगाश राणा, महिलाओं में रिंकी शर्मा, किरण बाला, सायरा खान, सुशील कोली, राज बाला गौतम, नसीम बानो, सविता सुमानी, प्रेमा शर्मा, सीमा जाटव, नगमा कुरैशी मौजूद रहे।
मृतकों के परिजनों से मिलीं
बैठक के बाद शबाना खंडेलवाल ने हिसा में मारे गए मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। खत्ता रोड स्थित मृतक मोहसिन के घर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि परिजनों का कहना है कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के मिलने के बाद परिजनों को पुलिस परेशान कर रही है। उनकी धाराएं बढ़ा दी गई हैं। खंडेलवाल ने कहा कि यह इंसाफ नहीं है, पीड़ितों के साथ कंाग्रेस पार्टी खड़ी रहेगी।