आज खुल जाएगा हवाई उड़ान के लिए टेंडर, 27 को जारी होगा लेटर
मेरठ से हवाई यात्रा का सपना अब पूरा होता नजर आ रहा है। हवाई उड़ान के लिए आज टेंडर खुलेगा। इसमें चयनित कंपनी को 27 फरवरी को लेटर ऑफ इंटेंट जारी किया जाएगा।
By Ashu SinghEdited By: Published: Mon, 25 Feb 2019 10:47 AM (IST)Updated: Mon, 25 Feb 2019 10:47 AM (IST)
मेरठ,जेएनएन। हवाई उड़ान के लिए आज टेंडर खुलेगा। इसमें चयनित कंपनी को 27 फरवरी को लेटर ऑफ इंटेंट जारी किया जाएगा।
कई शहरों के लिए मांगे टेंडर
भारत सरकार की उड़ान-रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम में मेरठ को भी सम्मिलित किया गया है। बिड संख्या 3.1 के तहत मेरठ से लखनऊ व प्रयागराज के लिए उड़ान की सुविधा मिलेगी। इसके लिए कंपनियों से टेंडर मांगे गए थे। हालांकि मेरठ के साथ ही अन्य शहरों के लिए भी टेंडर मांगे गए थे। यह टेंडर खुलने पर पता चलेगा कि किसी कंपनी ने मेरठ के लिए रुचि दिखाई या नहीं। हालांकि इस योजना के तहत जो टेंडर मांगा गया था उसके लिए अंतिम बिड यानी फाइनेंशियल बिड सोमवार को खोल दी जाएगी। टेक्निकल बिड 23 फरवरी को ही खोल दिया गया था।
छह माह के भीतर करना होगा संचालन
फाइनेंशियल बिड की टेक्निकल बिड से तुलना करके कंपनी का चयन किया जाएगा। बहरहाल,चयनित कंपनी को लेटर ऑफ इंटेंट 27 फरवरी को जारी होगा। जिस कंपनी का चयन होगा उसे छह माह के अंदर हवाई उड़ान का संचालन करना होगा। टेंडर खुलने के बाद ही पता चल सकेगा कि मेरठ के रूट के लिए कितने सीट का विमान उड़ाने के लिए कंपनी ने रुचि दिखाई है।
यह है रूट

- मेरठ- लखनऊ
- लखनऊ- मेरठ
- मेरठ- प्रयागराज
- प्रयागराज- मेरठ
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें