Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दारोगा की वसूली से परेशान टेंपो चालक ने खुद को आग लगाई, विरोध में संचालन बंद Meerut News

    By Prem BhattEdited By:
    Updated: Mon, 13 Jan 2020 12:29 PM (IST)

    पुलिस की वसूली से क्षुब्ध होकर टेंपो चालक ने रविवार की शाम को खुद को आग लगा ली। इस घटना के विरोध में सोमवार को टेंपो चालकों ने हड़ताल कर दी। ...और पढ़ें

    Hero Image
    दारोगा की वसूली से परेशान टेंपो चालक ने खुद को आग लगाई, विरोध में संचालन बंद Meerut News

    मेरठ, जेएनएन। पुलिस की वसूली से क्षुब्ध होकर टेंपो चालक ने रविवार की शाम को खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे युवक को केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से देर शाम दिल्ली रेफर कर दिया गया। परिजनों ने एक दारोगा पर जलाने का आरोप लगाते हुए जाम लगाकर हंगामा किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तहसीलदार ने बयान दर्ज किए

    सूचना पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी और एसपी सिटी भी पहुंच गए। तहसीलदार ने बयान दर्ज किए। दारोगा को निलंबित कर दिया गया है। वहीं सोमवार को घटना के विरोध में मेट्रो प्‍लाजा के पास बागपत रोड पर ऑटो सड़क किनारे खड़े करके यूनियन ने हड़ताल कर दी है। ऑटो चालक इस मामले में कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।

    दोनों में पहले हुई कहासुनी

    टीपीनगर थाना क्षेत्र की चंद्रलेखा पार्क कालोनी निवासी अश्वनी लोधी (27) टेंपो चलाता है। रविवार दोपहर वह मलियाना पुल के पास खड़ा था। आरोप है कि तभी ईरा मॉल चौकी प्रभारी राजदेव पूनिया आए और वसूली करने लगे। इसका अश्वनी ने विरोध किया तो उसका चालान काट दिया। इसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई।

    बाइक से पेट्रोल निकालकर लगाई आग

    इससे क्षुब्ध होकर अश्वनी ने पास खड़ी बाइक से पेट्रोल निकालकर खुद को आग लगा ली। युवक को जलता देख आसपास के लोग दौड़ पड़े और आग बुझाई। तब तक वह काफी जल चुका था। उसे केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने सफदरगंज अस्पताल दिल्ली के लिए रेफर कर दिया।

    इन्होंने कहा

    टेंपो चालक ने खुद को आग लगा ली थी। परिजनों ने दारोगा पर आरोप लगाया है। उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

    - डा. अखिलेश नारायण, एसपी सिटी। 

    बागपत अड्डे और अंबेडकर चौराहे से टेंपो का संचालन ठप

    मलियाना और बागपत अड्डे से सोमवार को थ्री व्हीलर टेंपो का संचालन बंद रहा हालांकि बेगम पुल से परतापुर के बीच टेंपो का संचालन होता रहा। रविवार को टेंपो चालक अश्वनी द्वारा पुलिस उत्पीड़न के विरोध में आग लगाने की घटना के विरोध पर सोमवार सुबह से ही इस रूट के टेंपो चालकों ने टेंपो का संचालन बंद कर दिया था। बागपत अड्डे, अंबेडकर चौराहा पर एकत्र हो कर टेंपो चालकों ने सवारी भरने से हनी चालकों को रोका। 

    कार्रवाई और मुआवजे की मांग पर अड़े 

    इन अड्डो से ई रिक्शा चालकों को भी यात्रियों को बैठाने दिया गया। टेंपो चालकों का कहना था कि मनमाने जुर्माने और चालान से रोजी रोटी चलाना मुश्किल हो रहा है। अश्वनी के आग लगाने के पीछे उन्होंने ने पुलिस उत्पीड़न का मामला बताया। विरोध कर रहे टेंपो चालकों का कहना है कि आरोपित पुलिसकर्मी के खिलाफ एफआइआर दर्ज हो और पीड़ित चालक अश्वनी को मुआवजा दिया जाए। अश्वनी गंभीर रूप से जल चुका है और अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। टेंपो ना चलने से बागपत गेट से भोला बाईपास और अन्य जगहों पर जाने के लिए यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।