विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा से छेड़छाड़, आरोपित को छोड़ने की पैरवी पर हंगामा Meerut News

By Ashu SinghEdited By:
Published: Tue, 30 Jul 2019 12:08 PM (IST)

शहर में शोहदों का खौफ इस कदर बढ़ गया है कि बेटियों का घर से बाहर निकलना भी दुभर हो ...और पढ़ें

ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा से छेड़छाड़, आरोपित को छोड़ने की पैरवी पर हंगामा Meerut News
ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा से छेड़छाड़, आरोपित को छोड़ने की पैरवी पर हंगामा Meerut News

मेरठ, जेएनएन। बच्चा पार्क के पास ट्यूशन पढ़ने गई दसवीं की छात्रा को संप्रदाय विशेष के युवक ने जबरन रोककर छेड़छाड़ की। राहगीरों ने युवक को दबोच लिया और धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता के पक्ष में भाजपाई और आरोपित के पक्ष में उसके परिजन व संप्रदाय विशेष के लोग कोतवाली पहुंच गए। परिजन आरोपित को छोड़ने की बात कहने लगे। भाजपाइयों ने हंगामा किया तो सांप्रदायिक तनाव हो गया। थाने के बाहर भीड़ जुट गई। पुलिस ने केस दर्ज करने की बात कही, जिसके बाद लोग शांत हुए।
जबरन रोका और पकड़ लिया हाथ
कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन दसवीं की छात्रा है, जो ट्यूशन पढ़ने बच्चा पार्क के पास स्थित कोचिंग सेंटर जाती है। बाइक सवार एक युवक कई दिन से आते-जाते समय उसे परेशान करता है। सोमवार को वह स्कूटी से ट्यूशन गई थी। बच्चा पार्क पर युवक ने बहन को जबरन रोका और उसका हाथ पकड़ लिया।
भाजपाइयों ने किया हंगामा
शोर मचाने पर राहगीरों ने युवक को पकड़कर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। आरोपित गोलाकुआं निवासी शाहरुख अंसारी पुत्र फकीर अहमद है। सूचना पर भाजपा पार्षद संदीप रेवड़ी संग अंकुर गोयल, दीपक शर्मा, नीरज शर्मा, चिंटू आदि भाजपाई कोतवाली पहुंच गए। शाहरुख पक्ष के लोग भी थाने पहुंचे और उसे छोड़ने की बात कहने लगे। इस पर भाजपाइयों ने हंगामा कर दिया। किसी तरह पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत किया।
इनका कहना है
आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है। सख्त कार्रवाई होगी।
- डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।