विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी की टीचर के सामने तो बदमाशों ने भी पकड़ लिए कान, बोले- सॉरी मैडम... नशे में हो गई गलती

Published: Sat, 23 Aug 2025 06:06 PM (IST)Updated: Sat, 23 Aug 2025 07:25 PM (IST)

मेरठ के सदर बाजार में रिटायर्ड शिक्षिका से हुई चेन लूट का पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा कर दिया। ...और पढ़ें

रिटायर्ड शिक्षिका के सामने कान पकड़कर बदमाश बोले सारी...
रिटायर्ड शिक्षिका के सामने कान पकड़कर बदमाश बोले सारी...

जागरण संवाददाता, मेरठ। सदर बाजार में रिटायर्ड शिक्षिका से सोने की चेन लूट का पुलिस ने 12 घंटे में ही पर्दाफाश कर दिया। दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटी चेन बरामद की गई। रिटायर्ड शिक्षिका को चेन की पहचान करने के लिए थाने बुलाया गया। महिला ने चेन की पहचान कर पुष्टि की।

उसके बाद पीड़िता ने बदमाशों से कहा कि बुजुर्ग महिला देखकर ही शर्म कर लेते। तभी दोनों बदमाशों ने कान पकड़कर सारी बोला और कहा कि नशे में गलती हो गई। दोनों ही बदमाश नशे के आदी हैं। शाम को शराब पार्टी करने के लिए ही दोनों ने महिला की मंदिर जाते समय चेन लूट ली थी।

नैनीताल के हल्द्वानी स्थित मुखानी लोहिया तल निवासी पुष्पा जोशी पत्नी ईश्वरीय दत्त प्रसाद अपनी दो बहन बीना और माया के साथ शुक्रवार को दो बजे बस में सवार होकर मेरठ आई थीं। पुष्पा के बहनोई हेमचंद पुनेठा सदर बाजार क्षेत्र के धर्मपुरी मुहल्ले में रहते हैं।

पुष्पा, माया और बीना अपनी बहन हेमा के बीमार पति हेमचंद से मिलने आईं थीं। शाम छह बजे धर्मपुरी से पुष्पा, माया और बीना पैदल ही हेमा के घर से औघड़नाथ मंदिर के लिए निकली थीं। काली माता मंदिर से वेस्ट एंड रोड पर जाने वाले रास्ते पर पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने पुष्पा के गले से चेन लूट ली।

लूट के बाद बदमाश छावनी क्षेत्र से निकल कर कंकरखेड़ा में अपने घर पहुंच गए। प्रेस कांफ्रेंस में कैंट सीओ नवीना शुक्ला ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पुलिस की टीम बदमाशों का पीछा करते हुए कंकरखेड़ा के गोविंदपुरी स्थित उनके घर पर पहुंच गई।

पुलिस ने बदमाश हिमांशु पुत्र रामअवतार को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ के बाद दूसरे साथी यतेंद्र उर्फ चीनू निवासी बिश्म्बर निवासी कंकरखेड़ा को भी पकड़ लिया गया। दोनों के कब्जे से पुलिस ने लूटी हुई चेन बरामद कर ली।

शनिवार की शाम तीन बजे पुष्पा जोशी को थाने में बुलाया गया। महिला ने बदमाशों से बरामद चेन को उनकी होने की पुष्टि की है। उसके बाद महिला ने दोनों बदमाशों से भी आमना सामना किया है। पूछा कि आपके घर में भी मां और बहन हैं, कम से कम बुजुर्ग महिला देखकर तो शर्म कर लेते।

उसके बाद थाने में दोनों ही बदमाशों ने कान पकड़कर सारी बोला और नशे में गलती होने की बात कही हैं। उसके बाद महिला ने सीओ नवीना शुक्ला को धन्यवाद देते हुए बताया कि पहली बार ऐसा देखने को मिला हैं, कि पुलिस ने दूसरे दिन बदमाशों के कब्जे से चेन बरामद कर ली।

नशा मुक्ति केंद्र में हुई थी दोनों बदमाशों में दोस्ती

हिमांशु को परिवार के लोगों ने नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। उस समय चीनू पहले से ही नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती था। तभी दोनों की दाेस्ती हो गई थी। हाल ही में दोनों नशा मुक्ति केंद्र से बाहर आए थे। उसके बाद भी नशा कर रहे थे। शुक्रवार की शाम को शराब पार्टी करने के लिए ही दोनों ने महिला से चेन लूटी थी। दोपहर से ही दोनों आबूलेन और सदर बाजार में बाइक पर घूम रहे थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।