Move to Jagran APP

पेट्रोल पंप पर सरेआम महिला से छेड़छाड़, जमकर पिटाई

हस्तिनापुर में बेटी से छेड़छाड़ पर कार्रवाई नहीं होने पर परिवार ने जहर खा लिया। तब भी पुलिस इस दिशा में गंभीर नहीं हो रही है।

By Edited By: Published: Mon, 13 May 2019 07:00 AM (IST)Updated: Mon, 13 May 2019 07:00 AM (IST)
पेट्रोल पंप पर सरेआम महिला से छेड़छाड़, जमकर पिटाई
मेरठ। हस्तिनापुर में बेटी से छेड़छाड़ पर कार्रवाई नहीं होने पर परिवार ने जहर खा लिया। तब भी पुलिस इस दिशा में गंभीर नहीं हो रही है। रविवार को गढ़ रोड स्थित रिलायंस के पेट्रोल पंप पर महिला से सरेआम छेड़छाड़ की गई। भीड़ ने दोनों आरोपितों को गिरा-गिराकर पीटा। दोनों पक्षों को पीआरवी थाने लेकर पहुंची। पुलिस ने महिला को इतना डरा दिया कि वो समझौते को मजबूर हो गई। गंगानगर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में काम करती है। शाम को साढ़े चार बजे वह गढ़ रोड स्थित तक्षशिला कालोनी के सामने रिलायंस पेट्रोल पंप से स्कूटी में पेट्रोल भरवा रही थी। पुलिस के मुताबिक, महिला का आरोप है कि चार युवकों ने उस पर पहले कमेंट किए। उसकी स्कूटी के पीछे बाइक लगा दी। उसके बाद बाइक से स्कूटी में टक्कर मारने लगे। तभी महिला ने इसका विरोध किया। युवकों ने महिला को धमकाना शुरू कर दिया। इसी बीच महिला ने शोर मचा दिया, जिस पर आसपास की भीड़ और पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने चारों युवकों को घेर लिया। दो युवक भीड़ के कब्जे से भागने में कामयाब हो गए। दो युवकों को पेट्रोल पंप के कर्मचारियों और भीड़ ने मिलकर गिरा गिरा कर पीटा। दोनों को अधमरा कर दिया है। सूचना के बाद पीआरवी मौके पर पहुंच गई। दोनों घायलों और महिला को थाने ले गई। महिला की ओर से छेड़छाड़ की तहरीर दे दी गई। घायल युवकों की हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों शिव शक्ति नगर के रहने वाले राजन और हेमंत है। बाद में दोनों के परिवार के लोग भी थाने पहुंच गए। दोनों को ज्यादा चोट आने की वजह से पुलिस ने कार्रवाई के बजाय दोनों पक्षों का समझौता करा दिया। सीसीटीवी कैमरे खराब बताए गए: पुलिस घटनाक्रम को देखने के लिए पेट्रोल पंप पर पहुंची। तभी कर्मचारियों ने सीसीटीवी कैमरे को खराब कर दिया। बताया जाता है कि सबसे पहले पिटाई पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने की है। इसलिए उन्होंने पूरे घटनाक्रम को दिखाने इन्कार कर दिया है। इनका कहना.. पेट्रोल पंप पर महिला से छेड़छाड़ को लेकर भीड़ ने दो युवकों की पिटाई कर दी। लिखित समझौता लेने के बाद ही दोनों पक्षों को थाने से जाने दिया। कैलाश चंद, एसओ मेडिकल

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.