विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एशियन पैरा गेम्स में यूपी की बेटी ने किया कमाल, तीरंदाजी की W1 श्रेणी में रजत पदक जीतकर रचा इतिहास

Published: Thu, 22 Oct 2026 10:13 AM (IST)

स्वाति चौधरी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिला व्यक्तिगत डब्ल्यू1 तीरंदाजी स्पर्धा में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा। सीएम योगी ने स्वाति को बधाई दी है।

तीरंदाजी की W1 श्रेणी में स्वाति चौधरी ने जीता रजत।

 तीरंदाजी की W1 श्रेणी में स्वाति चौधरी ने जीता रजत।

HighLights

  1. स्वाति चौधरी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में रजत पदक जीता।

  2. महिला व्यक्तिगत डब्ल्यू1 तीरंदाजी में पहली भारतीय पदक विजेता बनीं।

  3. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वाति चौधरी को बधाई दी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/मेरठ। एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय तीरंदाज स्वाति चौधरी ने इतिहास रचकर भारत का नाम रोशन किया है।

स्वाति ने गुरुवार को महिला व्यक्तिगत डब्ल्यू1 स्पर्धा में रजत पदक जीता। वह इस वर्ग में एशियन पैरा गेम्स में पदक जीतने वाली पहली भारतीय तीरंदाज बन गईं।

चीन की सेन मेंगकान ने 4-6 से स्वाति को हराया, जिससे वह स्वर्ण पदक लाने से चूक गईं। सीएम योगी ने स्वाति को रजत पदक जीतने पर बधाई दी है।

सीएम योगी ने लिखा, स्वाति की यह ऐतिहासिक उपलब्धि भारत के अनगिनत युवाओं को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगी। हम सभी को आप पर गर्व है।

यह भी पढ़ें- Asian Para Games 2026: प्रीति पाल ने 100 मीटर दौड़ में भी जीता सिल्वर, एशियन पैरा गेम्स में दो पदकों के साथ लौटेंगी मेरठ की बेटी