Move to Jagran APP

7500 अंकों का होगा स्वच्छ सर्वेक्षण 2022

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 का परिणाम आने के बाद नगर निगम प्रशासन स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 की तैयारी में जुट गया है। इस बार सर्वेक्षण 6000 अंकों की बजाय 7500 अंकों का होगा। शहरी विकास मंत्रालय ने सर्वेक्षण की टूल किट में कई बदलाव किए हैं। जिससे 1500 अंकों की बढ़ोतरी हो गई है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Nov 2021 08:56 AM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 08:56 AM (IST)
7500 अंकों का होगा स्वच्छ सर्वेक्षण 2022

मेरठ, जेएनएन। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 का परिणाम आने के बाद नगर निगम प्रशासन स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 की तैयारी में जुट गया है। इस बार सर्वेक्षण 6000 अंकों की बजाय 7500 अंकों का होगा। शहरी विकास मंत्रालय ने सर्वेक्षण की टूल किट में कई बदलाव किए हैं। जिससे 1500 अंकों की बढ़ोतरी हो गई है। खास बात यह है कि सर्वेक्षण डिजिटल आधार पर होगा, वहीं वायु गुणवत्ता और सफाई मित्र सुरक्षा का आकलन भी किया जाएगा।

loksabha election banner

सर्विस लेवल प्रोग्रेस की कैटेगरी के 2000 अंक होते थे। जो अब बढ़कर 3000 कर दिए गए हैं। पहले साफ-सफाई के 600, गीला-सूखा कूड़ा अलग-अलग कलेक्शन के 600 और प्रोसेसिग व कूड़ा निस्तारण के 800 अंक निर्धारित थे। लेकिन अब साफ-सफाई व सफाई मित्र सुरक्षा के 900, गीला-सूखा कूड़ा अलग-अलग कलेक्शन के 900 अंक और प्रोसेसिग व कूड़ा निस्तारण के 1200 अंक निर्धारित कर दिए गए हैं। कुल मिलाकर डोर टू डोर कूड़ा उठान से लेकर निस्तारण तक अधिक बल दिया गया है। इसका मूल्यांकन तिमाही में किया जा रहा है। सभी रिपोर्ट आनलाइन भेजी जा रही हैं। सर्टिफिकेशन कैटेगरी में पहले 1800 अंक थे, जो अब 2250 हो गए हैं। सिटीजन फीडबैक कैटेगरी के भी 1800 अंक थे, जो अब 2250 कर दिए गए हैं। फीडबैक जनवरी से शुरू होगा। वायु गुणवत्ता सुधार और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व निस्तारण पर बेहतर काम से ही अच्छी रैंकिग की उम्मीद की जा सकेगी।

सफाई अभियान चलाकर समझाया स्वच्छता का महत्व

मेरठ : पहल एक प्रयास संस्था ने बाबू जगजीवन राम पार्क के निकट तेजगढ़ी चौराहे पर रविवार को सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान पार्क के पास सफाई कर संस्था से जुड़े सदस्यों ने दीवारों पर पेंट कर देशभक्ति के स्लोगन लिखे और अपनी कला का जादू बिखेरा। सफाई अभियान के दौरान संस्था के सदस्यों ने स्थानीय निवासियों के घर जाकर उन्हें स्वच्छता के लिए जागरूक किया। सदस्यों ने समझाया कि अगर सभी लोग जागरूक हो जाएं तो स्वच्छ भारत के सपने को साकार होने में ज्यादा दिन नहीं लगेंगे। देश के प्रत्येक नागरिक को देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना चाहिए। रविवार को चलाए गए अभियान के कप्तान राजीव अग्रवाल रहे। साथ में राकेश तोमर, अमित शर्मा, बंसत चौहान आदि का सहयोग रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.