विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

VIDEO: मेरठ के आसमान में Suryakiran Air Show, 9 हाॅक जेट का हैरतअंगेज प्रदर्शन; देशभक्ति के नारों से गूंजा मैदान

By Dileep Patel Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 19 Sep 2026 11:58 AM (IST)

मेरठ के मोहिउद्दीनपुर में भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम ने शानदार एयर शो प्रस्तुत किया। नौ हाॅक जेट विमानों ...और पढ़ें

HighLights

  1. सूर्य किरण टीम ने शानदार हवाई करतब दिखाए।

  2. पहली बार मेरठ में हुआ सूर्य किरण एयर शो।

जागरण संवाददाता, मेरठ। मोहिउद्दीनपुर शनिवार की सुबह ऐतिहासिक क्षण का गवाह बन गया। लोग ताउम्र हवा में करतब दिखाते सूर्य किरण जेट की उड़ान न भूल पाएंगे। सुबह 10.26 बजे जैसे ही हिंडन की ओर से सूर्यकिरण के नौ हाॅक जेट विमानों ने जैसे ही आसमान में दस्तक दी, वैसे ही लोगों के चेहरे चमक उठे।

dr1

भारतीय वायुसेना की 'सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम' के हाॅक एमके-132 विमानों ने जब मोहिउद्दीनपुर के आसमान में हुंकार भरते ही तो समूचा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कुर्सियों में बैठे लोग, स्कूली बच्चे खड़े हो गए। हाथों में नीचे मोबाइल कैमरे और आसमान में सूर्य किरण की गर्जना के बीच वंदे मातरम के नारे से माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया।

dr2r

सुबह के 9:30 बजे से ही मैदान खचाखच भर गया था। पहली बार मेरठ में हो रहा एयर शो देखने के लिए हर कोई आतुर था। परिवार के साथ ओपीडी बंद करके डाक्टर भी पहुंचे थे तो उद्यमी, व्यापारी हर वर्ग ने उपस्थिति दी। नौ लाल और सफेद रंगों से सजे लड़ाकू विमानों ने वी-आकृति (फारर्मेशन) बनाते हुए जब धरती से मात्र 100 से 150 फीट की ऊंचाई पर सीधी उड़ान ने मैदान में मौजूद हजारों दर्शकों की सांसें थम गईं।

यह भी पढ़ें- Surya Kiran: 900 KM प्रति घंटे की रफ्तार में AI नहीं, पायलटों की अद्भुत सटीकता, मशीन और टाइमिंग का परफेक्ट तालमेल

विमानों का सटीक तालमेल और अचूक तालमेल देखकर हर कोई दंग रह गया। असली रोमांच तब देखने को मिला जब जांबाज पायलटों ने हवा में हैरतअंगेज करतब दिखाए। दो जेट एक-दूसरे की तरफ तेज गति से बढे और ऐन वक्त पर एक-दूसरे को क्रास किया तो लोग आश्चर्य चकित रह गए।