Coronavirus: सुनील भराला और विनीत शारदा भी हुए क्वारंटाइन, मंत्री सुरेश खन्ना के साथ निरीक्षण में थे शामिल
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा एक जून को मेडिकल कॉलेज के किए गए निरीक्षण में शामिल होने पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने स्वयं को होम
मेरठ,जेएनएन। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा एक जून को मेडिकल कॉलेज के किए गए निरीक्षण में शामिल होने पर बुधवार को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने स्वयं को होम क्वारंटाइन करने का निर्णय लिया। कहा कि जिस दौरान मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया जा रहा था, उस समय वे साथ थे, लेकिन जहां मरीज भर्ती हैं, वहां नहीं गए थे। इसके बावजूद एहतियात के तौर पर उन्होंने आवास पर खुद को होम क्वारंटाइन करने का निर्णय लिया। साथ ही लोगों से घरों पर रहने की अपील की।
भराला लखनऊ में क्वारंटाइन
मेडिकल कालेज के निरीक्षण के बाद उप्र श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष पंडित सुनील भराला मेरठ से रवाना होने के बाद लखनऊ में ही हैं। साथ ही लखनऊ में ही क्वारंटाइन हो गये हैं। भाजपा नेता एवं भराला के छोटे भाई अजय भराला ने उनके क्वारंटाइन होने की पुष्टि की है।