विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के लाइव शो में चले लात-घूंसे, जमकर हुआ बवाल; वीडियो वायरल

By Lokesh Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 06 Apr 2026 01:55 PM (IST)

मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय में पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा के लाइव शो के दौरान छात्रों के बीच मारपीट हो गई। ...और पढ़ें

सुभारती कालेज आफ फार्मेसी में पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के कार्यक्रम के दौरान छात्रों में होती मारपीट। वीडियो ग्रैब

सुभारती कालेज आफ फार्मेसी में पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के कार्यक्रम के दौरान छात्रों में होती मारपीट। वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. सुनंदा शर्मा के लाइव शो में छात्रों के बीच मारपीट।

  2. मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय में हुई घटना।

  3. सीट और मंच के पास खड़े होने पर हुआ विवाद।

जागरण संवाददाता, मेरठ। पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के लाइव शो में मारपीट का वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित हो रहा है। यह वीडियो मेरठ के सुभारती यूनिवर्सिटी के दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक समारोह स्पार्क-2026 का बताया जा रहा है। शनिवार शाम इस कार्यक्रम में पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा का लाइव शो था। इसी में जमकर बवाल हुआ।

बताया जा रहा है कि इस दौरान मंच के पास खड़े होने व सीट को लेकर छात्रों में जमकर लात घूंसे चले। बाद में पुलिस ने किसी तरह व्यवस्था बनाकर कार्यक्रम शुरू कराया। मारपीट में कई छात्रों के कपड़े फट गए और कुछ घायल हो गए। उधर, जानी पुलिस ने इस मामले में कोई तहरीर व जानकारी से ही इन्कार किया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित सुभारती यूनिवर्सिटी में शनिवार को यह आयोजन किया गया था। इसमें कालेज के सैकड़ों छात्र शामिल हुए। कार्यक्रम में मशहूर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने लाइव प्रस्तुति दी।

प्रसारित वीडियो में कार्यक्रम के दौरान मंच के पास जाने व सीट को लेकर छात्रों के बीच कहासुनी होती दिखाई दे रही है। कुछ देर बाद उनमें मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद जमकर बवाल व छात्र आपस में भिड़ते दिखाई दे रहे हैं। छात्र-छात्राओं इधर-उधर भाग रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस कारण आयोजकों को कार्यक्रम भी रोकना पड़ा। रोकने के बावजूद छात्र मारपीट कर रहे है। बताया जा रहा है कि सूचना पर सुभारती चौकी पुलिस मौके पर पहुंची से भी छात्रों उलझ गए। किसी तरह कालेज प्रशासन व पुलिस ने छात्रों को शांत किया।

इसी दौरान किसी ने मारपीट व हंगामे का वीडियो बना लिया। इस बारे में जब सुभारती के निदेशक डा. कृष्णमूर्ति से बातचीत का प्रयास किया तो उनसे बातचीत नहीं हो पाई है। भेजे मैसेज का भी जवाब नहीं आया। जानी थाना प्रभारी ने भी ऐसी घटना से इन्कार किया है।