Facebook पर प्यार, घर से भागकर शादी अब दारोगा साहब बोले-जान बचा लीजिए सर Meerut News
यूपी पुलिस के एक दारोगा को लव मैरिज भारी पड़ गई। लगातार मिल रही धमकियों से भयभीत दारोगा पत्नी के साथ एसपी क्राइम से मिलने पहुंचे और सुरक्षा की गुहार लगाई।
By Ashu SinghEdited By: Published: Wed, 26 Jun 2019 10:22 AM (IST)Updated: Wed, 26 Jun 2019 10:22 AM (IST)
मेरठ,जेएनएन। दूसरों को सुरक्षा देने वाली पुलिस खुद असुरक्षित है। अलीगढ़ में तैनात दारोगा प्रदीप ने प्रेम विवाह किया तो पत्नी के मायके वाले उसकी जान के दुश्मन बन गए। लगातार मिल रही धमकियों से भयभीत दारोगा मंगलवार को पत्नी के साथ एसपी क्राइम से मिलने पहुंचे और सुरक्षा की गुहार लगाई।
फेसबुक पर मोहब्बत का सिलसला
टीपीनगर थाने के इंद्रापुरम निवासी दारोगा प्रदीप कुमार अलीगढ़ में तैनात हैं। हिमाचल के पोंटा साहिब सिरमोर की रहने वाली प्रियंका से दारोगा की फेसबुक पर हो गई थी। दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। उसके बाद प्यार हो गया। 18 जून को प्रियंका अपना घर छोड़कर प्रदीप के पास आ गई।
अपहरण का केस दर्ज
19 जून को दोनों ने शादी कर ली। शादी का पंजीकरण भी करा दिया। प्रियंका के परिजनों की ओर से पोंटा साहिब थाने में उसके अपहरण का मुकदमा दर्ज है। वहां की पुलिस लगातार प्रियंका और उसके दारोगा पति को फोन कर रही है। प्रियंका ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी स्वेच्छा से शादी की है।
जान से मारने की मिल रही धमकी
पुलिस ने उसे कोर्ट में बयान देने के लिए बुलाया है। उधर,प्रियंका और प्रदीप का कहना है कि लगातार युवती का परिवार कॉल कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसपी क्राइम डा.बीपी अशोक ने पोंटा साहिब की पुलिस से बात की और बताया कि प्रियंका को अगवा नहीं किया गया है। वह अपनी मर्जी से शादी कर अपने पति के साथ रह रही है। एसपी क्राइम ने दोनों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें