मिशन एडमिशन: अब कॉलेजों की ग्रेडिंग देखकर दाखिला ले सकेंगे विद्यार्थी
अभी तक विश्वविद्यालय और कॉलेज छात्रों के प्रदर्शन के हिसाब से उन्हें श्रेणी देते हैं। पहली बार छात्र-छात्रएं भी कॉलेजों की श्रेणी जान पाएंगे। वह भी दाखिला कराने से पहले।
By Taruna TayalEdited By: Published: Sun, 12 May 2019 05:05 PM (IST)Updated: Sun, 12 May 2019 05:05 PM (IST)
मेरठ, जेएनएन। स्नातक कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इस बार छात्र प्रवेश कराने से पहले यह भी जान पाएंगे कि जिस कॉलेज में वह प्रवेश चाहते हैं, उसका ग्रेड क्या है।
पहली बार छात्र-छात्रएं भी कॉलेजों की श्रेणी जान पाएंगे
अभी तक विश्वविद्यालय और कॉलेज छात्रों के प्रदर्शन के हिसाब से उन्हें श्रेणी देते हैं। पहली बार छात्र-छात्रएं भी कॉलेजों की श्रेणी जान पाएंगे। वह भी दाखिला कराने से पहले। विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों की नेशनल असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन काउंसिल (नैक) से ग्रेडिंग होती है। नैक से मिले ग्रेड से ही कॉलेज की गुणवत्ता का आकलन किया जाता है कि उसका स्तर कैसा है। इस बार विवि सभी कॉलेजों को मिले ग्रेड को वेबसाइट पर कॉलेज के साथ देगा। इससे छात्र प्रवेश कराते समय यह भी जान पाएंगे कि वह जिस कॉलेज में प्रवेश लेना चाहते हैं, उसका ग्रेड क्या है।
केवल तीन कॉलेजों को ए ग्रेड
विवि से जुड़े कॉलेजों में कोई भी राजकीय कॉलेज ऐसा नहीं है जिसकी ग्रेडिंग ए हो। राजकीय कॉलेजों में तीन कॉलेज बी ग्रेड और एक कॉलेज सी ग्रेड का है। एडेड कॉलेजों में 14 बी ग्रेड और तीन कॉलेज ए ग्रेड के हैं।
पास हुए विद्यार्थियों की सूची मांगी
सीसीएसयू स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया जल्द शुरू करने वाला है। इसके लिए सीबीएसई, आइसीएसई, यूपी बोर्ड से 12वीं पास छात्र- छात्रओं की सूची मांगी है। बोर्ड से डेटा मिलने के बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। विवि की योजना 16 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू करने की है।
यह है ग्रेडिंग की स्थिति
मेरठ और सहारनपुर मंडल में 50 एडेड कॉलेजों में 17 ने नैक से ग्रेडिंग कराई है। वहीं, 18 राजकीय कॉलेजों में केवल चार कॉलेजों में नैक से ग्रेडिंग है। 909 सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में 32 कॉलेजों ने नैक से ग्रेडिंग कराई है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें