विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मां बाप का प्‍यार, मुजफ्फरनगर में शर्मसार, दुष्‍कर्म करता रहा सौतेला पिता, घर में वेश्‍यावृति कराती रही सौतेली मां

By Taruna TayalEdited By:
Published: Thu, 07 Oct 2021 07:50 AM (IST)

मां-बाप का शर्मनाक खेल मुजफ्फरनगर में सौतेले पिता पर दुष्कर्म व मां पर गंदा काम कराने का मुकदमा। विरोध करने ...और पढ़ें

मुजफ्फरनगर में सौतेले पिता पर दुष्कर्म व मां पर वेश्यावृत्ति का मुकदमा।
मुजफ्फरनगर में सौतेले पिता पर दुष्कर्म व मां पर वेश्यावृत्ति का मुकदमा।

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। किशोरी ने सौतेले पिता पर दुष्कर्म करने व सौतेली मां पर गंदा काम कराने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही है।

यह है मामला

भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव में दस दिन पहले एक किशोरी कालेज की छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंची थी। देर शाम वह रजवाहे की पटरी पर अचेत अवस्था में मिली थी। पुलिस ने किशोरी को स्वजन को सौंप दिया था। ग्रामीणों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए मामले की शिकायत चाइल्ड लाइन टीम से की थी। 25 सितंबर को चाइल्ड लाइन टीम प्रभारी पूनम शर्मा व महिला उपनिरीक्षक सीमा शर्मा की टीम गांव पहुंची और किशोरी को अपने साथ ले गई। किशोरी के बाल कल्याण समिति के समक्ष बयान दर्ज कराने के बाद डाक्टरी कराई गई। इसके बाद किशोरी ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में अपने सौतेले पिता पर दुष्कर्म करने व सौतेली मां पर घर में ही गंदा काम कराने का आरोप लगाया। विरोध करने पर हाथ पैर बांधकर पीटने का आरोप भी लगाया।

इन्‍होंने बताया...

कार्यवाहक थानाध्यक्ष राजकुमार राणा ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर सौतेले पिता पर दुष्कर्म व सौतेली मां के खिलाफ वेश्यावृति व मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया गया। उन आरोपितों की भी जांच की जा रही है, जिन्होंने किशोरी से दुष्कर्म किया है। ग्रामीणों के मुताबिक कई साल पहले आरोपित ने एक महिला से शादी की थी, जिसके साथ किशोरी आई थी। महिला की मौत के बाद आरोपित ने दूसरी शादी कर ली थी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।