Move to Jagran APP

सपा में मुसलमानों से हो रहा धोखा, कांग्रेस का इंजन बनें मुसलमान : शहनवाज

उप्र कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पश्चिम उप्र के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन मंगलवार को चैंबर आफ कामर्स के सभागार में आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 07 Apr 2021 07:10 AM (IST)Updated: Wed, 07 Apr 2021 07:10 AM (IST)
सपा में मुसलमानों से हो रहा धोखा, कांग्रेस का इंजन बनें मुसलमान : शहनवाज
सपा में मुसलमानों से हो रहा धोखा, कांग्रेस का इंजन बनें मुसलमान : शहनवाज

मेरठ, जेएनएन। उप्र कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पश्चिम उप्र के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन मंगलवार को चैंबर आफ कामर्स के सभागार में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रकोष्ठ के प्रदेश चेयरमैन शहनवाज आलम ने कहा कि मुसलमान इंजन है। ये इंजन अगर कांग्रेस में जुड़ जाएगा तो डिब्बे आपस में ही जुड़ जाएंगे। कांग्रेस में मुसलमान अगड़ा रहेगा न पिछड़ा। सपा लगातार मुसलमानों से धोखा कर रही है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि 2019 में मुसलमानों ने सपा का समर्थन किया लेकिन संसद में मुलायम सिंह ने मोदी की तरफदारी की। आजम खां के मुद्दे पर भी सपा चुप है। मुसलमान नेताओं का सपा साथ नहीं दे रही है।

राष्ट्रीय सचिव जुबैर अहमद ने कहा कि अब नाराजगी दिखाने का वक्त नहीं है। मुसलमानों को कांग्रेस में आकर अपने बारे में सोचना होगा। सपा व बसपा मुसलमानों के लिए कुछ नहीं करेंगे। उन्हें सिर्फ मुख्यमंत्री बनाते रहिए। रोहित चौधरी ने कहा कि अल्पसंख्यक अब सपा से हट रहे हैं। अब सभी जाग जाइए। कांग्रेस में लौटिए जहां सम्मान और समाज के लिए अवसर था। संचालन मोहम्मद अहमद व खालिद मोहम्मद खान ने किया। यूसुफ कुरैशी, डा. ओपी शर्मा, डा. शोएब, प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ताहिर अंसारी, प्रकोष्ठ के नगरध्यक्ष नसीम सैफी ने भी संबोधित किया। इसके साथ ही मुख्य कमेटी के जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, अखिल कौशिक, महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने भी संबोधित किया।

नगर निगम वार्ड 59 के उपचुनाव के लिए भाजपा ने कराया नामांकन: क्षेत्रीय कार्यालय पर स्थापना दिवस के कार्यक्रम के बाद महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम के वार्ड 59 के उपचुनाव के लिए प्रत्याशी शुभम रस्तोगी का नामांकन दाखिल कराने कलक्ट्रेट पहुंचे। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकात वाजपेयी, महामंत्री पीयूष शास्त्री, उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, अजय त्यागी, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष वरुण गोयल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नगर निगम वार्ड 59 उपचुनाव में कांग्रेस से अरुण ने हुआ नामांकन

फोटो 100-

जागरण संवाददाता, मेरठ : नगर निगम के वार्ड 59 जयदेवी नगर के रिक्त पद के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों ने मंगलवार को प्रत्याशी अरुण कौशिक के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर उनका नामांकन दाखिल कराया। इस दौरान पार्टी के महानगर प्रभारी नसीम खान समेत अन्य पार्टी के पदाधिकारी व नेता मौजूद रहे। नसीम खान ने इस दौरान कहा कि काग्रेस इस चुनाव को पूरी मेहनत व सकारात्मक रूप से लड़ेगी। मेरठ में वार्डो का बुरा हाल किसी से छिपा नही है। काग्रेस लगातार लोगों के मुददे नगर निगम में उठा रही है। इस दौरान महानगर प्रवक्ता अखिल कौशिक, अनिल शर्मा, रोबिन नाथ गोलू, संजय कटारिया आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.