विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुलिस की मौजूदगी में टोनी से मिलते रहे संदिग्ध, देते रहे सामान

By JagranEdited By:
Published: Thu, 15 Mar 2018 02:09 AM (IST)

मेरठ : कुख्यात सुशील मूंछ के बेटे टोनी की अदालत में पेशी के दौरान पुलिस की बड़ी लापरवाह

पुलिस की मौजूदगी में टोनी से मिलते रहे संदिग्ध, देते रहे सामान
पुलिस की मौजूदगी में टोनी से मिलते रहे संदिग्ध, देते रहे सामान

मेरठ : कुख्यात सुशील मूंछ के बेटे टोनी की अदालत में पेशी के दौरान पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। टोनी से कुछ संदिग्ध मिलते रहे और पुलिस ने उन्हें रोका तक नहीं। यही नहीं, उसके कुछ गुर्गे हवालात के पास बैठकर फोन पर आराम से बातचीत करते रहे। किसी ने उन्हें वहां से हटाया तक नहीं।

लाल रंग के कपड़े में दिया कुछ

जिस समय टोनी को अदालत से जेल ले जाया जा रहा था। उस समय उसके साथ पुलिस मौजूद थी। इस दौरान नीली शर्ट पहने हुए एक युवक टोनी के पास पहुंचता है और लाल रंग के कपड़े में बांधकर उसे कुछ देता है। पुलिस यह भी चेक नहीं करती कि वह क्या दे रहा है।

आसपास डटे रहे टोनी के गुर्गे

कचहरी परिसर में टोनी की पेशी के दौरान उसके गुर्गे पेशी होने तक डटे रहे। टोनी से कई बार पुलिस की मौजूदगी में बातचीत भी की। यदि इस तरह से टोनी से पुलिस बाहरी लोगों की बातचीत कराती रहेगी तो कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है।

--

टोनी के साथ किन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी थी। इसका पता कराया जाएगा। यह बड़ी लापरवाही है। इस पर सख्त कार्रवाई होगी।

मंजिल सैनी, एसएसपी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।