Move to Jagran APP

Lockdown: मोदीपुरम में सिवाया टोल प्लाजा 19 अप्रैल की रात से हो जाएगा शुरू Meerut News

कोरोना वायरस से घोषित किए गए लॉकडाउन के कारण नेशनल हाईवे-58 स्थित सिवाया टोल प्लाजा बंद कर दिया गया था। 19 अप्रैल की रात 12 बजे से इसे फिर शुरू कर दिया जाएगा।

By Prem BhattEdited By: Published: Sat, 18 Apr 2020 11:04 AM (IST)Updated: Sat, 18 Apr 2020 11:04 AM (IST)
Lockdown: मोदीपुरम में सिवाया टोल प्लाजा 19 अप्रैल की रात से हो जाएगा शुरू Meerut News
Lockdown: मोदीपुरम में सिवाया टोल प्लाजा 19 अप्रैल की रात से हो जाएगा शुरू Meerut News

मेरठ, जेएनएन। कोरोना वायरस से घोषित किए गए लॉकडाउन के कारण नेशनल हाईवे-58 स्थित सिवाया टोल प्लाजा बंद कर दिया गया था। 19 अप्रैल की रात 12 बजे से इसे फिर शुरू कर दिया जाएगा। 19 अप्रैल की रात 12:01 बजे से वाहनों से फास्टैग के माध्यम से टोल शुल्क वसूला जाएगा।

loksabha election banner

सभी टोल प्‍लाजा थे बंद

बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से 22 मार्च को जनता कफ्र्यू घोषित किया गया था। दो दिन बाद ही 21 दिनों के लिए लॉकडाउन लागू कर दिया गया। केंद्र सरकार ने 26 मार्च से देश में एनएचएआइ के सभी टोल प्लाजा बंद कर दिए थे। लॉकडाउन के दूसरे फेज में तीन मई तक 19 अप्रैल की रात 12:01 बजे से दोबारा टोल प्लाजा शुरू हो जाएंगे।

मंत्रालय ने पत्र किया जारी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने शुक्रवार को एनएचएआइ को पत्र जारी कर 19 अप्रैल की आधी रात से टोल शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। सिवाया टोल प्लाजा के सीनियर मैनेजर प्रदीप चौधरी ने बताया कि मंत्रालय के निर्देश के बाद दफ्तर व टोल की सफाई शुरू करा दी गई है।

फिलहाल 100 स्टाफ सदस्य रहेंगे

मैनेजर ने बताया कि टोल प्लाजा पर 150 कर्मचारी कार्यरत हैं। कोरोना वायरस की वजह से 100 कर्मचारियों से ही ड्यूटी कराई जाएगी। बकाया 50 कर्मचारियों को एडंवास पार्टी के रूप में रखा जाएगा। सभी कर्मचारियों को मास्क, दस्ताने और सैनिटाइजर दिया जाएगा। शारीरिक दूरी का ध्यान रखा जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.