साहब ! कम दहेज लाने पर सिगरेट से जलाता है पति Meerut News
कम दहेज लाने पर पति प्रताड़ित करता है। विरोध करने पर नशे में सुलगी सिगरेट को हाथ पर रखता है जिससे कई जगह जले के निशान बन गए हैं। एसपी के निर्देश पर महिला थाने में केस दर्ज किया है
By Taruna TayalEdited By: Published: Wed, 24 Jul 2019 01:00 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jul 2019 01:00 PM (IST)
मेरठ, जेएनएन। एसपी साहब, शादी के बाद से ही मैं परेशान हूं। कम दहेज लाने पर पति प्रताड़ित करता है। विरोध करने पर नशे में सुलगी सिगरेट को हाथ पर रखता है, जिससे कई जगह जले के निशान बन गए हैं। एसपी के निर्देश पर महिला थाने में केस दर्ज किया है, वहीं पीड़िता का मेडिकल भी कराया है।
यह है मामला
दौराला के निलोहा गांव निवासी विवाहिता ने पिता के साथ मंगलवार को एसपी देहात को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। बताया कि उसकी शादी 24 जून 2012 को दौराला निवासी विवेक अहलावत से हुई थी। आरोप लगाया कि विवेक कम दहेज लाने पर पत्नी से मारपीट करता था। विरोध करने पर पति शराब के नशे में सुलगी सिगरेट को पत्नी के हाथ पर रखकर बुझाता है। जिस कारण हाथ में जगह-जगह निशान बने हुए हैं।
इन्होंने बताया
एसपी देहात अविनाश पांडेय का कहना है कि विवाहिता के आरोपों की तहरीर पर महिला थाने में केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। मेडिकल भी कराया गया है। आगे की कार्रवाई भी होगी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें