भयमुक्त और अपराध मुक्त वातावरण देना सरकार की प्राथमिकता : श्रीकांत शर्मा Meerut News
पुलिस लाइन में 71 वा गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने परेड मान लिया। इसके बाद सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया
मेरठ, जेएनएन। पुलिस लाइन में 71 वा गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने परेड मान लिया। इसके बाद सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया। एसएसपी अजय साहनी ने शपथ दिलाई। स्कूली छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वही थ्री नॉट थ्री राइफल को आज विदाई दे दी गई।
सरकार महिला सुरक्षा के प्रति बेहद गंभीर
प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि सरकार महिला सुरक्षा के प्रति बेहद गंभीर है। आमजन के साथ ही किसानों पर भी योगी सरकार का फोकस है। समाज को भयमुक्त और अपराध मुक्त वातावरण देने का प्रयास लगातार जारी है। अपराध पर नकेल कसने के लिए अपराधियों कार्रवाई की जा रही है। साथ ही सरकार आस्था को भी नमन करती है। कुंभ के दौरान 24 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई थी। शाही स्नान के दौरान हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की थी। उन्होंने कहा कि लोगो की समस्याओं का समाधान करना सरकार की प्राथमिकताओं में है। आइजीआरएस कि लगातार मॉनिटरिंग होती रहती है। इस दौरान एडीजी प्रशांत कुमार आईजी प्रवीण कुमार मंडलायुक्त अनीता जी मेश्राम विधायक सोमेंद्र तोमर शहर काजी आदि मौजूद रहें।